Visitors: 6298967
उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

18 दिसंबर से उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

जयपुर। मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर से उत्तर भारत में ठंडी हवाएं मध्य भारत की तरफ आएंगी। इस कारण उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, अलवर, सीकर और जयपुर में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और गलन भरी सर्दी पड़ेगी।

विशेषज्ञों की मानें तो सीकर, चूरू में अगले कुछ दिनों तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे बना रह सकता है। फतेहपुर, माउंट आबू समेत अन्य स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु या उससे भी नीचे यानी माइनस में जा सकता है।

CATEGORIES
Share This