
सीएम भजनलाल का पत्रकारों से संवाद: बोले दूसरी खबर आपकी तो पहली…!
सीएम निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पत्रकारों से संवाद, पत्रकारों के सुझाव भी सुने
बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में सरकार के बड़े फैसलों की दी जानकारी
पत्रकारों ने बजट में बढ़ाई गई सम्मान राशि और आवासीय योजना के लिए जताया आभार
नवीन सक्सेना,
जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और वे जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 14 मार्च, शनिवार, 2026

पत्रकार लाेकतंत्र का चौथा स्तंभ
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में प्रदेशभर से आए पत्रकारों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार हमेशा जनहित के मुद्दों को सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करता है, तो लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनता है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में सूचना के इस युग में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है, क्योंकि वे जनता तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
read also:राजस्थान के सीएम के फैसले में प्रधानमंत्री असमंजस में, भजनलाल हो सकते सीएम…?
सबसे पहले दो साल पूर्व दूसरी खबर पर चला था भजनलाल बनेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने दूसरी खबर के संपादक विजय श्रीवास्तव से चर्चा करते हुए पूछा कि दूसरी खबर आपकी है तो पहली खबर किसकी है, इस पर विजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम पहली खबर की दौड़ में नहीं हैं। हम दूसरी खबर जरूर हैं लेकिन इस दूसरी का मतलब अलग और यूनीक से है।
आपको बता दें कि दूसरी खबर ही वो न्यूज वेबसाइट है जिसने भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर दो दिन पहले अपनी न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित की तथा अगले दिन सुबह एक दैनिक अधिकार अखबार ने विजय श्रीवास्तव के नाम से भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर को बाईलाइन प्रकाशित किया था।
read also: किडनी को कैसे रखें सुरक्षित, प्रोटीन पाउडर और किडनी में संतुलन जरूरी
विपरीत परिस्थितियों में भी निभाते हैं जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीर है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
read also:सांवलिया सेठ मंदिर में डेढ़ माह में दान में आया 57करोड़ रुपए कीमत का…

बिजली, पानी और विकास योजनाओं पर सरकार का फोकस
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि “विकसित राजस्थान 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
पानी की समस्या को प्राथमिकता देते हुए सरकार की ओर से रामजल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी, गंगनहर और माही परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में बिजली तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के 22 जिलों में दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और वर्ष 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है।
read also:नई जंग की आहट! अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 1 लाख से अधिक पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है।
read also:तब और अब… सहकार से समृद्धि तक: सरस का बदलता स्वरूप
पत्रकारों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों से व्यक्तिगत संवाद भी किया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल पत्रकारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है।
पत्रकारों ने विशेष रूप से इस वर्ष के बजट में राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सम्मान राशि को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने और राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से जयपुर में आवासीय योजना लाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न पत्रकार संगठन, प्रेस क्लब के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार भी मौजूद रहे।
——————
#Bhajanlal Sharma, #Rajasthan Journalists, #Journalist Welfare Scheme, #Rajasthan Government, #Media Dialogue, भजनलाल शर्मा पत्रकार संवाद, राजस्थान पत्रकार योजना, पत्रकार सम्मान राशि, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम
