
5 डे वर्क वीक की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल
जयपुर से लेकर देशभर में ठप बैंकिंग सेवाएं, राजस्थान में 11000 करोड़ का व्यापार प्रभावित, हाड़ौती में 3000 करोड़ के ट्रांजैक्शन अटके
सरकारी बैंक बंद, ATM–UPI चालू; ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान
प्रदेश में 12000 कर्मचारी रहे हड़ताल पर
नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhbar.com। 5 डे वर्क वीक सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार, 27 जनवरी को जयपुर समेत पूरे देश में देशव्यापी बैंक हड़ताल की गई। इस हड़ताल के चलते सभी सरकारी बैंक बंद रहे और बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। राजस्थान में 12000 कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे करीब 11000 करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा।
Read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28जनवरी, बुधवार, 2026
बातचीत विफल, UFBU ने किया हड़ताल का ऐलान
केंद्र सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद मांगें पूरी न होने पर UFBU ने इस देशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया। जयपुर में कई बैंकों के बाहर ग्राहक परेशान नजर आए और जरूरी बैंकिंग कार्य अटक गए।
जयपुर में धरना, AIBOA भी हड़ताल में शामिल
इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) भी शामिल है। AIBOA राजस्थान के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा के अनुसार, जयपुर में बैंक अधिकारी सुबह 11 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित LIC बिल्डिंग परिसर में धरना दिया और अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।
हाड़ौती संभाग में 500 से अधिक शाखाएं बंद, 3000 कर्मचारी हड़ताल पर
कोटा संभाग के चारों जिलों में बैंकों की 500 से ज्यादा शाखाएं बंद रहीं। यहां कार्यरत करीब 3000 बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते हाड़ौती संभाग में लगभग 3000 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन नहीं हो पाए, जिससे व्यापार, उद्योग और आम लोगों पर सीधा असर पड़ा है।
Read also:जयपुर में ARCH कॉलेज में Erasmus+ अंतरराष्ट्रीय Co-LIFE कार्यशाला शुरू
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं—
-
बैंकों में तत्काल 5 दिवसीय कार्य सप्ताह (5 Day Work Week) लागू करना
-
पेंशन अपडेटेशन
-
निजी बैंक कर्मचारियों के लिए पेंशन विकल्प
-
बैंकों में FDI का विरोध
-
निजीकरण और बैंक विलय नीति को वापस लेना
जयपुर में कौन-सी बैंकिंग सेवाएं रहीं बंद
हड़ताल के कारण जयपुर के सरकारी बैंकों में ये काम नहीं हुए:-
-
कैश जमा-निकासी
-
चेक क्लियरेंस
-
ग्राहक सेवा काउंटर
-
लोन और दस्तावेज़ संबंधी कार्य
-
डिमांड ड्राफ्ट और अन्य ऑफलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।
Read also:ब्लास्टिंग से घरों में दरारें, टपकने लगा पानी: आदित्य अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ..
इन सेवाओं से मिली ग्राहकों को राहत
हालांकि, डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं—
-
UPI और डिजिटल पेमेंट: Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM UPI
-
इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग: IMPS, NEFT, RTGS, बैलेंस चेक और बिल पेमेंट
-
ATM सेवाएं: जहां कैश उपलब्ध रहा, वहां से निकासी संभव हुई
किन बैंकों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी और सहकारी बैंकों पर पड़ा, जिनमें SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक आदि शामिल हैं। वहीं HDFC, ICICI, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank जैसे निजी बैंक सामान्य रूप से खुले रहे।
Read also: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, फैंस हुए भावुक
————-
#Bank Strike, #UFBU, #Jaipur, #Kota, #5 Day Work Week, #Bank Employees, #Government Bank, #ATM, #UPI, Bank strike, 5 day work week, UFBU, bank employee movement, government bank closure, Jaipur bank strike, Kota division bank closure
