राजस्थान विधानसभा में क्या होगा पहली बार?

राजस्थान विधानसभा में क्या होगा पहली बार?

Visits 542

राजस्थान विधानसभा में क्या होगा पहली बार?

पहली बार विधानसभा में पेश होगा कृषि बजट

9 फरवरी से विधानसभा में पेश होगा बजट

जयपुर।  राजस्थान सरकार का बजट सत्र इस बार 9फरवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। अब राज्यपाल को प्रस्ताव के अनुमोदन को भेजा जाएगा। राज्यपाल बजट सत्र आहूत करने के आदेश जारी करेंगे।

कैबिनेट की बैठक में राजस्थान इंडस्ट्री एग्रो बोर्ड सहित करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। इस बार राज्य में पहली बार अलग से कृषि बजट पेश होगा। जिसके लिए कृषि और वित्त विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गहलोत सरकार किसानों की आय़ को दोगुनी करने की तैयारियों के रूप में कृषि बजट को लेकर चल रही है। किसानों के कृषि बजट में कई तरह की रियायतें मिलने की संभावना है।

फोटो: साभार सोशल मीडिया

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )