Visitors: 5795966
कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 25 जुलाई,  शनिवार, 2026

कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 25 जुलाई,  शनिवार, 2026

वैदिक पंचांग 

वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)

दिनांक – 25 जुलाई 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2083
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – एकादशी रहेगी प्रातः 11:34 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – ज्येष्ठा रहेगा पूर्ण रात्रि
योग – ब्रह्म योग रहेगा रात्रि 09:09 तक तत्पश्चात इंद्र
राहुकाल – 09:00 – 10:30
सूर्योदय – 05:38
सूर्यास्त – 19:17
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व – देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी

read also:700 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प: गीतांजली में ‘रोड सेफ्टी सुपरहीरो’ सम्मान, मानवता के रक्षकों को मिला सम्मान

आपका आज

जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 ​होगा।

भाग्यांक 1

“आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी पहचान बनेगा।” कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा चमकेगी और वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। धन लाभ के साथ कोई नया स्रोत भी खुल सकता है। प्रेम जीवन में कोई खूबसूरत पल आपके दिल को छू जाएगा। परिवार में आपकी बात को विशेष महत्व मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना। रिश्ते में नई गर्माहट आएगी।

भाग्यांक 2

“आज दिल की सुनेंगे, तो किस्मत भी आपका साथ देगी।” भावनाओं में बहने की बजाय उन्हें अपनी ताकत बनाइए। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में एक छोटी-सी मुलाकात बड़ा असर छोड़ सकती है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। खर्च पर नियंत्रण लाभ देगा।
प्रेम में मन की बात कहने का सही समय।

भाग्यांक 3

“आज भाग्य आपके कदमों के साथ चलेगा।” नई जिम्मेदारी, नया सम्मान या नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। व्यापार में विस्तार और नौकरी में प्रशंसा मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। निवेश से लाभ के योग बनतें हैं। प्रेम का रिश्ता और मजबूत होगा।

read also:पीएम मोदी ने देर रात Insta वीडियो पोस्ट कर युवाओं को ऐसा क्या कहा….

भाग्यांक 4

“धैर्य रखिए… आज की मेहनत कल की बड़ी सफलता बनेगी।” जल्दबाजी किसी अच्छे अवसर को हाथ से निकलवा सकती है। कार्यस्थल पर आपकी लगन लोगों का ध्यान खींचेगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी राय निर्णायक हो सकती है। प्रेम संबंधों में जिद से बचें। फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम सम्बन्धों में संवाद ही समाधान है।

भाग्यांक 5

“आज किस्मत आपको सरप्राइज देने के मूड में है।”
अचानक आया एक फोन, संदेश या मुलाकात आपके लिए बड़ा अवसर बन सकती है। व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक संकेत हैं। सोशल मीडिया या संचार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। नई आय का मार्ग खुल सकता है। दिल की धड़कनें तेज़ करने वाला दिन रहेगा।

भाग्यांक 6

यह दिन आपके लिए सबसे शुभ दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और सामाजिक सम्मान—तीनों एक साथ मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई ऐसा पल आएगा जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे। कलाकारों और रचनात्मक लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।बलाभ और समृद्धि के योग बनते हैं। प्यार में नई मिठास जन्म लेगी।

read also:जयपुर में ओवर-स्पीड कार ने दो महिला टीचर को रौंदा: स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने निकली थी, एक की हुई मौत; दूसरी घायल

भाग्यांक 7

जिस सवाल का जवाब आप लंबे समय से ढूंढ रहे थे, उसका संकेत आज मिल सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। जल्दबाजी से बचें। दिल की बात सुनें।

भाग्यांक 8

लंबे समय से किए गए प्रयास अब रंग लाने लगेंगे। नौकरी और व्यवसाय में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा।आय में सुधार के संकेत मिलते हैं। प्रेम सम्बन्धों में विश्वास मजबूत होगा।

भाग्यांक 9

“आज आपका साहस आपकी सबसे बड़ी पूंजी है।” किसी चुनौती को जीतकर आप सबको चौंका सकते हैं। करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में कोई यादगार पल आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। लाभ और सफलता दोनों साथ मिल सकते हैं। रिश्ते में नया उत्साह आएगा।

ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें  8826026945

read also:पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

—————————–

#Vedic Panchang 2026, #Today’s Panchang, #Today’s Horoscope, #Lucky Number Prediction, #2026, #Today’s Auspicious Time, #Rahukaal Today, #Today’s Birth Number Horoscope, #Numerology Prediction, #Daily Horoscope July 2026, #Today’s Auspicious Yoga, #Today’s Nakshatra, #Today’s Hindu Panchang, 2026, #Poonam Gaur Astrology,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )