
गीतांजलि यूनिवर्सिटी की एक और उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय CCrISP प्रशिक्षण से चिकित्सा शिक्षा को मिली नई ऊंचाई, सामाजिक सरोकारों में भी बढ़ाया मजबूत कदम
उत्तर भारत का पहला Accredited CCrISP Centre बना गीतांजलि यूनिवर्सिटी
रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ इंग्लैंड के सहयोग से हुआ अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
देश-विदेश के चिकित्सकों ने सर्जिकल क्रिटिकल केयर का लिया आधुनिक प्रशिक्षण
गीतांजलि हॉस्पिटल बना ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन-2026′ का मुख्य सहयोगी
डॉ. अंजना वर्मा ने महिलाओं को एडवांस लेप्रोस्कोपी के बारे में किया जागरूक
महिला उद्यमिता, सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संगम दिखा
सोनिया,
उदयपुर, dusrikhabar.com। चिकित्सा शिक्षा केवल डॉक्टर तैयार करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब उसका उद्देश्य मरीजों को वैश्विक स्तर की सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। इसी सोच को साकार करते हुए गीतांजलि यूनिवर्सिटी ने उत्तर भारत में पहली बार रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ इंग्लैंड के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय CCrISP (Care of the Critically Ill Surgical Patient) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
read also:‘पधारो म्हारे देश’ की गूंज अब पूरे देश में, राजस्थान पर्यटन की ब्रांडिंग को मिलेगा नया आयाम
वहीं दूसरी ओर गीतांजलि हॉस्पिटल ने समाज और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन-2026′ में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई। दोनों पहल यह संदेश देती हैं कि संस्थान केवल चिकित्सा शिक्षा और उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।
उत्तर भारत में पहली बार अंतरराष्ट्रीय CCrISP कार्यक्रम, गंभीर मरीजों के इलाज में विशेषज्ञता
13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुआ। रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ इंग्लैंड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का सफल समापन 17 जुलाई को हुआ। खास बात यह रही कि गीतांजलि यूनिवर्सिटी उत्तर भारत का पहला और एकमात्र मान्यता प्राप्त (Accredited) CCrISP Centre बन गया है, जहां भविष्य में भी नियमित रूप से यह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ इंग्लैंड के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय CCrISP (Care of the Critically Ill Surgical Patient) कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत Sensitization Programme से हुई, जिसके बाद Instructor Course और Provider Course के माध्यम से प्रतिभागियों को गंभीर सर्जिकल मरीजों की शीघ्र पहचान, वैज्ञानिक मूल्यांकन, त्वरित उपचार, बहु-विषयक टीम प्रबंधन और आधुनिक सर्जिकल क्रिटिकल केयर तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। यूके के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने वास्तविक क्लिनिकल परिस्थितियों पर आधारित सिमुलेशन के जरिए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
आयोजन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भी सर्जन्स, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ और रेजिडेंट चिकित्सकों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के अनुसार यह पहला औपचारिक अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग है, जो भविष्य में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और सबसे महत्वपूर्ण गंभीर मरीजों की सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल को नई दिशा देगा।
महिला उद्यमिता और सामाजिक सरोकार, ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन-2026′ सम्पन्न
चिकित्सा सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्व निभाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गीतांजलि हॉस्पिटल ने ‘पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन-2026′ में मुख्य सहयोगी के रूप में सहभागिता निभाई। अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व महाराणी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
read also:भारत की चिकित्सा विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, 760 स्टूडेंट्स को मिली उपाधि…

तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ के बाद अवलोकन करते हुए पूर्व महाराणी निवृत्ति कुमारी मेवाड़।
इस अवसर पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार, स्वस्थ जीवनशैली और एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गीतांजलि हॉस्पिटल केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।
आयोजन की संस्थापक तारिका जी (शी सर्कल इंडिया) ने बताया कि इस वर्ष गीतांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से प्रदर्शनी को और अधिक भव्य स्वरूप मिला। प्रदर्शनी में अहमदाबाद, जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा और आगरा सहित विभिन्न शहरों के प्रदर्शकों ने फैशन, सिल्वर ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाए। खरीदारी पर विशेष उपहार, लकी ड्रॉ और मेगा तंबोला जैसे आकर्षणों ने आयोजन को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में कल्पेश चन्द रजबार, डॉ. सोनू जैन, रुखसाना साबुनवाला, लाफिया और स्वीटी छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
——————————–
#GeetanjaliUniversity, #CCrISP, #RoyalCollegeOfSurgeons, #GeetanjaliHospital, #Udaipur, #MedicalEducation, #CriticalCare, #WomenHealth, #LifestyleExhibition, #Healthcare, गीतांजलि यूनिवर्सिटी, CCrISP Programme, Royal College of Surgeons England, Surgical Critical Care, Geetanjali Hospital, पेराहन लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन 2026, महिला स्वास्थ्य, उदयपुर, अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा प्रशिक्षण
