‘पधारो म्हारे देश’ की गूंज अब पूरे देश में, राजस्थान पर्यटन की ब्रांडिंग को मिलेगा नया आयाम

‘पधारो म्हारे देश’ की गूंज अब पूरे देश में, राजस्थान पर्यटन की ब्रांडिंग को मिलेगा नया आयाम

Total Visits: 5698073

कोलकाता में सफल आयोजन के बाद अब दक्षिण भारत में राजस्थान पर्यटन ब्रांडिंग की तैयारी

राजस्थान पर्यटन विभाग ने शुरु किया राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पर्यटन प्रचार अभियान

कोलकाता के बाद चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के प्रमुख ट्रैवल मार्ट्स में प्रदेश की भागीदारी

किले, महल, धार्मिक, ग्रामीण, वेलनेस, एडवेंचर और फिल्म पर्यटन का होगा प्रदर्शन

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विजन के तहत ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय पर्यटन अनुभवों को भी मिलेगा राष्ट्रीय मंच

पर्यटन के जरिए स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूत बनाना है उद्देश्य

सोनिया,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान केवल किलों और महलों की धरती नहीं, बल्कि संस्कृति, लोकजीवन, आध्यात्म, रोमांच और ग्रामीण अनुभवों का अनूठा संगम है। इसी पहचान को देशभर तक पहुंचाने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक पर्यटन प्रचार अभियान शुरू किया है। जुलाई माह में देश के प्रमुख ट्रैवल मार्ट्स और पर्यटन आयोजनों में राजस्थान अपनी विविध पर्यटन संभावनाओं का प्रदर्शन करेगा, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक राज्य की ओर आकर्षित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था व रोजगार को नई मजबूती मिल सके।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 जुलाई, शुक्रवार, 2026

देश के बड़े पर्यटन आयोजनों में दिखेगी राजस्थान की नई पहचान

रुकमणि रियाड़, पर्यटन आयुक्त, राजस्थान सरकार।

रुकमणि रियाड़, पर्यटन आयुक्त, राजस्थान सरकार।

पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने बताया कि विभाग इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट-चेन्नई, एबीपी टूरिस्ट स्पॉट-कोलकाता, इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट-बेंगलुरु और पीएचडीसीसीआई इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-हैदराबाद में भाग लेकर राजस्थान की समृद्ध विरासत और आधुनिक पर्यटन उत्पादों का प्रदर्शन करेगा।

इन आयोजनों में राज्य के ऐतिहासिक किले, भव्य महल, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव अभयारण्य, ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे, वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और फिल्म पर्यटन जैसी संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य राजस्थान को केवल एक विरासत राज्य नहीं, बल्कि हर तरह के पर्यटक के लिए पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

read also:भारत की चिकित्सा विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, 760 स्टूडेंट्स को मिली उपाधि…

ट्रैवल मार्ट बन रहे पर्यटन उद्योग के लिए नए अवसर

रुक्मणी रियाड़ ने कहा कि ट्रैवल मार्ट केवल प्रदर्शनियां नहीं, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए नए अवसरों के द्वार हैं। इन आयोजनों में देशभर के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल उद्योग, एयरलाइंस और निवेशक एक मंच पर आते हैं। इससे नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होते हैं, निवेश की संभावनाएं बढ़ती हैं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नई रणनीतियां तैयार होती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयोजन में राजस्थान पवेलियन आधुनिक डिजिटल तकनीक, आकर्षक प्रचार सामग्री और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों का प्रमुख केंद्र होगा। यहां पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को राज्य की नई पर्यटन नीतियों, निवेश के अवसरों और पर्यटन विकास की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

'पधारो म्हारे देश' की गूंज अब पूरे देश में, राजस्थान पर्यटन की ब्रांडिंग को मिलेगा नया आयाम

कोलकाता ट्रेवल मार्ट में राजस्थान पवेलियन ।

read also:कोरोना में लगे स्टेरॉयड से गल रहीं हड्डियां, नसें सिकुड़ीं: 17 वर्षीय युवती बैठ नहीं पाती, युवक का कमर से घुटने तक का हिस्सा नहीं करता काम

विरासत से आगे बढ़कर ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय अनुभवों पर फोकस

पर्यटन आयुक्त ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के विजन के अनुरूप विभाग राजस्थान की पहचान को केवल किलों और महलों तक सीमित नहीं रखना चाहता। अब ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प, लोककला, पारंपरिक खानपान और ग्रामीण जीवन के अनुभवों को भी राष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ा जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य है कि देश के अधिक से अधिक घरेलू पर्यटक राजस्थान आएं, जिससे स्थानीय व्यवसाय, हस्तशिल्प, होटल उद्योग, परिवहन और ग्रामीण रोजगार को भी प्रत्यक्ष लाभ मिले।

read also:नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज

कोलकाता में मिली सफलता, अब दक्षिण भारत पर विशेष नजर

पर्यटन विभाग ने बताया कि 10 से 12 जुलाई तक कोलकाता में आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर” में राजस्थान पर्यटन विभाग की भागीदारी बेहद सफल रही। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब विभाग की टीमें चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता (एबीपी टूरिस्ट स्पॉट) और हैदराबाद में आयोजित आगामी पर्यटन आयोजनों के माध्यम से पधारो म्हारे देश की ब्रांडिंग को नई गति देंगी।

—————————-

#RajasthanTourism, #PadharoMhareDesh, #TourismDepartment, #RukmaniRiyad, #DiyaKumari, #TravelMart2026, #HeritageTourism, #RuralTourism, #Jaipur, #TourismBranding, राजस्थान पर्यटन, पधारो म्हारे देश, राजस्थान पर्यटन विभाग, रुक्मणी रियाड़, दिया कुमारी, इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, ट्रैवल मार्ट 2026, राजस्थान टूरिज्म ब्रांडिंग, ग्रामीण पर्यटन, हेरिटेज टूरिज्म

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )