‘बाहुबली 3’… प्रभास का हिंट और राणा दग्गुबाती के बयान ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट…

‘बाहुबली 3’… प्रभास का हिंट और राणा दग्गुबाती के बयान ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट…

बाहुबली: द टॉर्चबेयररडॉक्यूमेंट्री के बाद बाहुबली 3′ की चर्चा तेज

राणा दग्गुबाती ने कहा— “बाहुबली में अभी बहुत कुछ बाकी”

प्रभास ने कैमरे की ओर तीन उंगलियां दिखाकर दिया फेंस को हिंट

डॉक्यूमेंट्री के अंत में प्रभास बोले— “And the legacy continues.”

लेकिन मेकर्स ने नहीं की बाहुबली 3′ की कोई आधिकारिक घोषणा

मुम्बई, dusrikhabar.com। भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल बाहुबली एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री बाहुबली: द टॉर्चबेयरर में अभिनेता प्रभास और राणा दग्गुबाती की बातचीत ने बाहुबली 3′ को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दोनों कलाकारों के इशारों ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

read also:ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों को मिला आधिकारिक सम्मान: नेशनल वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज, विपक्ष ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल…!

डॉक्यूमेंट्री में राणा दग्गुबाती ने दिया बड़ा संकेत

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई बाहुबली: द टॉर्चबेयरर डॉक्यूमेंट्री में फिल्म की मेकिंग और उससे जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए गए हैं। इसी दौरान राणा दग्गुबाती ने मजाकिया अंदाज में कहा, मुझे नहीं पता कि मुझे यह पब्लिकली कहना चाहिए या नहीं। लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू (प्रोड्यूसर) यहां नहीं हैं, इसलिए मैं अपने मन की बात कह देता हूं। शायद दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली में अभी बहुत कुछ आने वाला है।” राणा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बाहुबली 3′ को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28 जून, रविवार, 2026

प्रभास के तीन उंगलियां दिखाने से बढ़ी अटकलें

राणा की बात के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी मुस्कुराते नजर आए। इसके तुरंत बाद प्रभास ने कैमरे की ओर तीन उंगलियां दिखाईं, जिसे फैंस ने बाहुबली 3′ का संकेत मान लिया। डॉक्यूमेंट्री के अंत में प्रभास कहते हैं, “And the legacy continues.”

यानी विरासत आगे बढ़ेगी इस एक लाइन ने भी फैंस के बीच नई उम्मीदें जगा दी हैं कि शायद बाहुबली की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

राजामौली पहले भी दे चुके हैं फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के संकेत

निर्देशक एस.एस. राजामौली पहले भी साफ कर चुके हैं कि वे बाहुबलीयूनिवर्स को अलग-अलग माध्यमों में विस्तार देना चाहते हैं। 2025 में बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड एनिमेटेड सीरीज रिलीज हुई थी, जबकि बाहुबली: द एटर्नल वॉर – पार्ट 1′ का टीजर भी सामने आ चुका है।

read also:CM विजय की फिल्म के प्रोड्यूसर को मिला सरकारी पद, छिड़ा विवाद

राजामौली ने पहले कहा था, पश्चिमी देशों में जब कोई ब्रांड बनता है, तो उसे मल्टीमीडिया फ्रेंचाइजी में बदला जाता है। हमने भी बाहुबली के लिए गेम्स, VR फिल्म और एक सीरीज बनाने की कोशिश की, लेकिन चीजें हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं।”

उन्होंने आगे कहा, बाहुबली सिर्फ एनिमेटेड सीरीज तक सीमित नहीं रहने वाली है। यह कई दूसरे माध्यमों और रूपों में आगे बढ़ेगी। फिलहाल इस बारे में विस्तार से बात करने का यह सही मंच नहीं है।” हालांकि, अब तक बाहुबली 3′ को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

——————————– 

#Baahubali 3, #Prabhas, #Rana Daggubati, #SS Rajamouli, #Bahubali, #Netflix, #South Cinema, #Tollywood News, #Entertainment News, #Movie News, #Bahubali Universe, #Anushka Shetty, #Indian Cinema, बाहुबली 3, प्रभास, राणा दग्गुबाती, एसएस राजामौली, Baahubali 3, Baahubali Documentary, Bahubali The Torchbearer, Netflix, अनुष्का शेट्टी, बाहुबली यूनिवर्स

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com