आबकारी विभाग सख्त: समयबद्ध कार्य-15 अप्रैल तक बंदोबस्त हो पूरे: नमित मेहता

आबकारी विभाग सख्त: समयबद्ध कार्य-15 अप्रैल तक बंदोबस्त हो पूरे: नमित मेहता

समीक्षा बैठक में आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा- विभागीय कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने ली ताबड़तोड़ समीक्षा बैठकें

वीसी में निर्देश: 15 अप्रैल तक मदिरा दुकानों का बंदोबस्त हर हाल में पूरा करें

अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए निरोधक दल को और सक्रिय बनाने पर जोर

 

सुश्री सोनिया,

उदयपुर, dusrikhabar.com। उदयपुर में आयोजित समीक्षा बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन और राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप हर कार्य तय समय सीमा में पूरा होना चाहिए।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 अप्रेल, मंगलवार, 2026

आयुक्त नमित मेहता सोमवार को आबकारी मुख्यालय उदयपुर के सभागार में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त ने कहा कि विभागीय कार्यों का समन्वय के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी लक्ष्य अनुशासन और टीमवर्क के साथ पूरे किए जाएं। 

सरकार के रेवेन्यू में आबकारी विभाग का अहम स्थान

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रेवेन्यू में आबकारी विभाग का अहम स्थान है अतः वित्तिय लक्ष्यों की पूर्ति सहित समस्त आवश्यक कार्यों को समयावधि में पूर्ण किया जाना चाहिए। बैठक में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपना परिचय देते हुए प्रदत्त दायित्व एवं कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर बंदोबस्त, आईटी, अभियोग, ईपीएफ, सामान्य प्रशासन, संस्थापन, लीगल, होलोग्राम, कन्ट्रोल रूम, आरटीआई, लेब, लेखा, एपीएआर, पॉलिसी सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने संबंधित कार्य के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकताओं से अवगत कराया।

read also:ट्रंप की ईरान को चेतावनी: ‘एक रात में खत्म कर सकते हैं’, बयान से बढ़ा वैश्विक तनाव

आबकारी आयुक्त मेहता ने समस्त अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित किए जिससे राजकीय कार्यों के निस्तारण में समयबद्धता बनी रहे। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारीगण व कार्मिक मौजूद रहे।

15 अप्रैल तक बंदोबस्त पूरा करने का लक्ष्य

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि मदिरा दुकानों के बंदोबस्त कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। जिन क्षेत्रों में यह कार्य लंबित है, वहां 15 अप्रैल तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया कि एक्शन प्लान के तहत काम करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

read also:‘सरस’ ने बदली गांवों की तस्वीर, महिला सशक्तिकरण से किसान सम्मान तक नई क्रांति, RCDF का स्वर्णकाल: Part-2

वीसी में आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश के समस्त जोन के तहत जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन जिलों में मदिरा दुकानों के सेटलमेन्ट का कार्य पूर्ण नही हुआ है वे सक्रिय होकर एक्शन प्लान के तहत वांछित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें।

अवैध शराब पर सख्ती

आबकारी निरोधक फोर्स को प्रदेश में अन्य राज्यों से मदिरा की तस्करी एवं अवैध शराब की रोकथाम के लिए मजबूती व सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। वीसी में विभिन्न जिलों में निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि के समुचित उपयोग, मदिरा उठाव, आबकारी निरोधक दलों की कार्यवाहियां, मदिरा लाईसेंस, समन्वय से कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर निर्देश प्रदान किए गए। 

read also:कोलकाता-मदार ट्रेन में बदलाव, नया ठहराव रांची रोड स्टेशन: चित्तौड़गढ़ के यात्रियों पर भी होगा असर, पांच राज्यों को जोड़ती है ट्रेन

इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित समस्त जोन के अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारीगण मौजूद रहे।

———————

#ExciseDepartment, #RajasthanNews, #NamitaMehta, #LiquorPolicy, #UdaipurNews, #Revenue, #BreakingNews, नमित मेहता आबकारी, उदयपुर आबकारी बैठक, मदिरा दुकान बंदोबस्त, अवैध शराब रोकथाम, आबकारी विभाग राजस्थान

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com