ट्रंप की ईरान को चेतावनी: ‘एक रात में खत्म कर सकते हैं’, बयान से बढ़ा वैश्विक तनाव

ट्रंप की ईरान को चेतावनी: ‘एक रात में खत्म कर सकते हैं’, बयान से बढ़ा वैश्विक तनाव

ट्रंप की बड़ी धमकी: एक रात में तबाह कर सकते हैं ईरान को, कल रात भी हो सकती है वो…

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का तीखा बयान, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल

ईरान-अमेरिका संबंधों में फिर बढ़ी तल्खी, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

वैश्विक सुरक्षा पर असर की आशंका, कूटनीतिक हल की जरूरत

विजय श्रीवास्तव/संदीप

जयपुर/दिल्ली, dusrikhabar.com। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा और विवादित बयान देते हुए कहा कि “ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है”। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बहस तेज हो गई है। 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया बयान एक बार फिर अमेरिका-ईरान संबंधों को चर्चा के केंद्र में ले आया है। ट्रंप ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान को एक ही रात में समाप्त करने की क्षमता रखता है, और यह कार्रवाई “कभी भी” हो सकती है।

read also:‘सरस’ ने बदली गांवों की तस्वीर, महिला सशक्तिकरण से किसान सम्मान तक नई क्रांति, RCDF का स्वर्णकाल: Part-2

इस बयान के बाद वैश्विक मंच पर अंतरराष्ट्रीय तनाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान मध्य पूर्व की स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं।

प्रेसवार्ता में ट्रंप की ईरान को धमकी भरी चेतावनी

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं उसमें ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका चाहे, तो वह बहुत कम समय में पूरे ईरान को तबाह करने की क्षमता रखता है और जरूरत पड़ने पर ऐसी कार्रवाई कभी भी, यहां तक कि अगले ही दिन रात में भी की जा सकती है।

read also:कोटा: ओम बिरला ने किया जल संसाधन भवन का लोकार्पण, मंत्री सुरेश रावत…

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि मौजूदा हालात अमेरिका के पक्ष में हैं और अमेरिकी सेना इतनी मजबूत है कि वह बेहद कम समय में बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है। इस दौरान उन्होंने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए सैन्य अभियान की खुलकर सराहना की। ट्रम्प ने इसे ऐतिहासिक मिशन बताते हुए कहा कि यह अमेरिकी सेना की बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के निर्देश उन्होंने खुद दिए थे और स्पष्ट कहा था कि किसी भी परिस्थिति में सैनिकों को सुरक्षित वापस लाना प्राथमिकता होगी। ट्रम्प ने अमेरिकी सैनिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमेरिका अपने जवानों को कभी पीछे नहीं छोड़ता।

read also:कांग्रेस से निष्कासन के बाद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी

बढ़ता वैश्विक तनाव

विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की आक्रामक बयानबाजी से पहले से ही संवेदनशील अमेरिका-ईरान रिश्तों में और खटास आ सकती है। इसका असर दोनों के देशो पर पड़ेगा जिसमें कूटनीतिक संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव, क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। 

read also:जज साहब स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगे साइबर सुरक्षा का पाठ: मंगलवार को 1400 जज लेंगे क्लास, कोर्ट वाली दीदी को बता सकेंगे परेशानी

कूटनीतिक समाधान की जरूरत

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में संवाद और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई से व्यापक स्तर पर संघर्ष बढ़ सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

———————-

#DonaldTrump, #Iran, #USIranTension, #WorldNews, #GlobalPolitics, #BreakingNews, ट्रंप ईरान बयान, अमेरिका ईरान तनाव, डोनाल्ड ट्रंप न्यूज़, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक सुरक्षा

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com