जयपुर में शुरू हुआ राजस्थान का पहला हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक…

जयपुर में शुरू हुआ राजस्थान का पहला हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक…

जयपुर में हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक में गंभीर मरीजों को मिलेगा जीवनदायी सहारा

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया उद्घाटन, MGM Healthcare का सहयोग

अब जयपुर में ही मिलेगा हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट का विशेषज्ञ परामर्श और मूल्यांकन

ECMO और एडवांस्ड तकनीकों से गंभीर मरीजों के इलाज को मिलेगी नई दिशा

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजधानी जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यहां राजस्थान का पहला हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक शुरू किया गया है, जिससे गंभीर हृदय और फेफड़ा रोगियों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ उपचार और परामर्श मिल सकेगा।

प्रियंका हॉस्पटिल हार्ट क्लीनिक शुभारंभ

जयपुर के प्रियंका हॉस्पिटल में शुरू हुआ राजस्थान का पहला हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक… प्रेसवार्ता में डॉ जीएल शर्मा डॉ केआर बालाकृष्णन एवं अन्य विशेषज्ञ।

जयपुर के मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह पहल MGM Healthcare, चेन्नई के सहयोग से शुरू की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे, जबकि विधायक बहादुर सिंह कोली और बलवंत सिंह लिगरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 30 मार्च, सोमवार, 2026

इस अवसर पर हॉस्पिटल चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा, कार्डियक साइंसेज, MGM Healthcare, Chennai के चेयरमैन–डॉ. के. आर. बालाकृष्णन, हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांट एंड मैकेनिकल सर्क्युलेटरी सपोर्ट, MGM Healthcare के को-डायरेक्टर-डॉ. सुरेश राव केजी और सीनियर कंसल्टेंट, लंग ट्रांसप्लांट एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी- डॉ. सौमित्रा सिन्हा रॉय सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

नई OPD सेवा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जो एंड-स्टेज हार्ट फेल्योर, लंग फेल्योर, कार्डियोमायोपैथी, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस और COPD जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सही परामर्श और ट्रांसप्लांट रेफरल कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

read also:राजस्थान में डिजिटल हेल्थ क्रांति: ABHA आईडी और IHMS से आसान हुआ इलाज

अब जयपुर में ही मिलेगा ट्रांसप्लांट का मार्गदर्शन

नई ओपीडी के माध्यम से मरीजों को प्रारंभिक विशेषज्ञ राय, बीमारी की गंभीरता का आकलन, ट्रांसप्लांट योग्यता मूल्यांकन और आगे की उपचार योजना पर विस्तृत मार्गदर्शन मिलेगा। इससे अब मरीजों को बार-बार बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विशेषज्ञों ने बताया कि पहले कई मरीजों को सही समय पर मूल्यांकन और रेफरल की जानकारी नहीं मिल पाती थी, जिससे इलाज में देरी होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

read also: घर के पास PNG पाइपलाइन, तो लेना ही होगा कनेक्शन: नहीं तो LPG सिलेंडर भी बंद, जानिए-कितना खर्चा आएगा, आवेदन से इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

फेफड़ों के मरीजों को भी मिलेगा विशेष लाभ

लंग ट्रांसप्लांट विशेषज्ञों के अनुसार कई मरीज लंबे समय तक सही निदान और रेफरल से वंचित रह जाते हैं। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, एडवांस्ड COPD और पल्मोनरी हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों में समय पर उपचार बेहद जरूरी होता है। इस नई सुविधा से अब मरीजों को समय पर जांच, सही निदान और बेहतर उपचार दिशा मिल सकेगी।

read also:आंबेडकर जयंती पर ‘Run for Equality’ मैराथन का पोस्टर लॉन्च…

MGM Healthcare की विशेषज्ञ टीम का सहयोग

MGM Healthcare की टीम भारत की अग्रणी ट्रांसप्लांट टीमों में शामिल है, जिसने अब तक 750 से अधिक हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए हैं। अब यही विशेषज्ञता जयपुर में भी उपलब्ध होगी। प्रियंका हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा ने बताया कि इस पहल से राजस्थान के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय उपचार मार्गदर्शन मिलेगा और भविष्य में यह केंद्र एक महत्वपूर्ण रेफरल हब के रूप में विकसित होगा।

राजस्थान में नई पहल हार्ट-लंग-लीवर के रोगियों के लिए जीवनरक्षक 

इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. के. आर. बालाकृष्णन ने बताया कि यह ओपीडी विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जो एंड-स्टेज हार्ट फेल्योर, लंग फेल्योर और गंभीर फेफड़ा रोगों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सही विशेषज्ञ राय और ट्रांसप्लांट रेफरल कई मामलों में मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।

read also:बीजेपी की महिला नेता के कथित वीडियो-कांड में चार्जशीट पेश: मेमोरी कार्ड में मिली 20 से ज्यादा क्लिप; जासूसी कैमरा बेचने वाले को बनाया गवाह

जयपुर के प्रियंका हॉस्पिटल में शुरू हुआ राजस्थान का पहला हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक...

आधुनिक तकनीकें बनेंगी जीवनरक्षक

वहीं, डॉ. सुरेश राव केजी ने बताया कि आज हार्ट और लंग ट्रांसप्लांटेशन गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायी विकल्प बन चुका है। उन्होंने ECMO, LVAD और Mechanical Circulatory Support जैसी आधुनिक तकनीकों को उपचार में अहम बताते हुए कहा कि ये तकनीकें उन मरीजों के लिए नई उम्मीद हैं, जिनके अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे।

डॉ. सौमित्रा सिन्हा रॉय ने कहा कि फेफड़ों की कई गंभीर बीमारियों में मरीज समय पर सही निदान और रेफरल से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जयपुर में इस ओपीडी की शुरुआत से अब मरीजों को समय पर जांच, सही परामर्श और बेहतर उपचार दिशा मिल सकेगी, जिससे उनकी जीवन रक्षा की संभावनाएं बढ़ेंगी।

read also:चित्तौड़गढ़ में 296 किसानों से 2497 किलो अफीम खरीदी: 45 लाख का भुगतान; नारकोटिक्स विभाग ने डिविजन फर्स्ट में तौल का काम शुरू किया

प्रियंका हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा

प्रियंका हॉस्पिटल चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा

राजस्थान सरकार भी दे विशेष सहायता पैकेज

चेन्नई में राज्य सरकार द्वारा ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहायता और प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे हार्ट और अन्य अंग प्रत्यारोपण को गति मिली है और कई मरीजों को नया जीवन मिल रहा है।

इसी मॉडल का हवाला देते हुए प्रियंका हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा ने जयपुर में शुरू हुए हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक के अवसर पर कहा कि यदि राजस्थान सरकार भी ऐसी योजनाएं लागू करती है, तो राज्य में ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगी तथा मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल पाएगा।

—————— 

#JaipurNews, #HealthNews, #HeartTransplant, #LungTransplant, #RajasthanHealth, #MedicalInnovation, हार्ट लंग ट्रांसप्लांट क्लीनिक जयपुर, राजस्थान हेल्थ न्यूज, MGM Healthcare, ECMO तकनीक, हार्ट फेल्योर उपचार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com