
LPG सप्लाई पर बड़ी राहत: 42 हजार टन गैस लेकर ‘जग वसंत’ पहुंचा कांडला
होर्मुज रूट से आई बड़ी खेप
ऊर्जा संकट के बीच भारत को मिली राहत
मिड-सी ट्रांसफर से तेज होगी सप्लाई, समय और लागत दोनों में फायदा
कांडला पोर्ट बना ऊर्जा सप्लाई का मजबूत केंद्र, देशभर में पहुंचेगी LPG
महावीर सिंह,
अहमदाबाद, dusrikhabar.com। वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG सप्लाई को मजबूत करने के लिए ‘जग वसंत’ वेसल 42 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच चुका है, जिससे घरेलू आपूर्ति को स्थिर करने में मदद मिलेगी।
देश में LPG सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘जग वसंत’ नाम का एलपीजी टैंकर होर्मुज रूट के जरिए गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक LPG गैस लाई गई है, जिससे देश में गैस उपलब्धता और मजबूत होने की उम्मीद है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27 मार्च, शुक्रवार, 2026
यह खेप ऐसे समय में पहुंची है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में इस बड़े आयात को भारत के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।
मिड-सी ट्रांसफर से होगी तेज सप्लाई
कांडला पोर्ट अथॉरिटी के अनुसार इस गैस को मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा। इसका मतलब है कि समुद्र में ही जहाज से गैस को दूसरे सिस्टम तक ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे समय की बचत होती है और LPG सप्लाई जल्दी शुरू हो जाती है।
read also:RHB की बड़ी समीक्षा बैठक: अध्यक्ष वीएस भाले का समयबद्ध कार्य और नई आवासीय योजनाओं पर फोकस
कांडला पोर्ट की अहम भूमिका
कांडला पोर्ट देश के प्रमुख ऊर्जा आयात केंद्रों में से एक है। यहां से LPG गैस सप्लाई देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाती है। इस बड़ी खेप के आने से आने वाले दिनों में घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
होर्मुज रूट पर भारत को विशेष अनुमति
ईरान-अमेरिका तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। इसके बावजूद भारत को होर्मुज रूट से जहाज लाने की विशेष अनुमति मिली है, जिससे यह खेप सुरक्षित भारत पहुंच सकी।
read also:अंत समय में भी शिक्षक बना मिसाल, अंगदान से कई लोगों को जीने की उम्मीद
पहले भी पहुंचे कई टैंकर
इससे पहले भी भारत के कई महत्वपूर्ण टैंकर सुरक्षित पहुंच चुके हैं:
- MT शिवालिक (LPG) – 16 मार्च, मुंद्रा
- MT नंदा देवी (LPG) – 17 मार्च, कांडला
- जग लाडकी – 81,000 टन कच्चा तेल, 18 मार्च, मुंद्रा
- Shenlong – सऊदी क्रूड, मुंबई
———————–
#LPG Supply, #Energy News, #India Import, #Kandla Port, #Oil & Gas, #International Trade, LPG सप्लाई, जग वसंत वेसल, कांडला पोर्ट, होर्मुज रूट, भारत ऊर्जा संकट,
