मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी बैठक

राजस्थान फाउंडेशन की बैठक में प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव मजबूत करने पर जोर

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में अहम बैठक

प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन की सराहना

NRI नीति 2025 और निवेश बढ़ाने पर चर्चा

राज्य विकास में प्रवासियों की भूमिका को और मजबूत बनाने के निर्देश

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर में आयोजित राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रवासी राजस्थानियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रवासियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। 

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 मार्च, मंगलवार, 2026

जयपुर में सोमवार को राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, वित्त (व्यय) सचिव टीना सोनी और राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

13th Executive Meeting of Rajasthan Foundation chaired by Chief Secretary

मुख्य सचिव ने राजस्थान फाउंडेशन द्वारा प्रवासी राजस्थानियों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

read also: नेशनल ब्रांड बनने की ओर अग्रसर “सरस”: दिल्ली के बीकानेर हाउस में सरस आउटलेट का काम शुरु

प्रवासी राजस्थानी दिवस की सफलता पर बधाई

बैठक में हाल ही में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन के लिए शिखर अग्रवाल और डॉ. मनीषा अरोड़ा को बधाई दी गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थानी डायसपोरा दुनिया भर में मजबूत स्थिति में है और राज्य के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रवासियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और जुड़ाव को और सशक्त करने की आवश्यकता बताई।

read also:सुनियोजित शहरी विकास से बदलेगा राजस्थान का चेहरा: आलोक गुप्ता ने संभाला UDH का कार्यभार

महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा

बैठक के दौरान नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी नीति 2025, राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल, प्रवासी आउटरीच कार्यक्रम, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स विस्तार और निवेश बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग को और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि प्रवासी समुदाय की भागीदारी से राज्य के विकास को नई गति मिल सके। साथ ही, उन्होंने सभी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

read also: उदयपुर में झीलों को फिर किया जा रहा लबालब: पिछोला के बाद आज शाम के बाद फतहसागर झील में जा सकता पानी, दोनों झीलों का जलस्तर 10 फीट करेंगे

————-

#RajasthanFoundation, #PravasiRajasthani, #Diaspora, #VShreenivas, #NRIpolicy, #RajasthanGovernment, #JaipurNews, #Development, #GlobalRajasthan, #IndiaDiaspora, राजस्थान फाउंडेशन, प्रवासी राजस्थानी, वी श्रीनिवास, डायसपोरा, NRI नीति 2025, राजस्थान सरकार, प्रवासी दिवस

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com