
डॉ. मेधा माथुर को FIPHA फैलोशिप, उदयपुर के लिए गौरव का क्षण
डॉ मेघा माथुर को IPHACON 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
जनस्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयन
देशभर के 27 आवेदनों में से बनीं शीर्ष सात विशेषज्ञों में शामिल
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि जीएमसीएच उदयपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर डॉ. मेधा माथुर को प्रतिष्ठित FIPHA फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें IPHACON 2026 के दौरान आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 18 मार्च, बुधवार, 2026
जीएमसीएच उदयपुर की प्रोफेसर डॉ. मेधा माथुर को FIPHA फैलोशिप (Fellowship of Indian Public Health Association) से सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि उदयपुर और राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय है।
यह प्रतिष्ठित Indian Public Health Association द्वारा प्रदान किया जाने वाला सम्मान है, जो जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों को दिया जाता है।
read also:गिट्स ने 2025 बैच के स्टूडेंट्स को प्रदान की डिग्रियां और गोल्ड मेडल
IPHACON 2026 के दौरान गुंटूर में आयोजित इस समारोह में देशभर से प्राप्त 27 आवेदनों में से उनका चयन किया गया। खास बात यह है कि वे इस वर्ष इस सम्मान से अलंकृत होने वाले कुल सात जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों में शामिल हैं।
डॉ. माथुर ने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने समर्पण, अनुसंधान और सामाजिक सरोकारों के जरिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके चलते उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हासिल हुई है।
read also:JK लक्ष्मी सीमेंट बना राजस्थान रॉयल्स का प्रिंसिपल स्पॉन्सर, जर्सी पर दिखेगा ब्रांड
उनकी इस उपलब्धि से Geetanjali University और उदयपुर के शैक्षणिक जगत में खुशी और गर्व का माहौल है।
———————
#DrMedhaMathur, #FIPHA, #PublicHealth, #UdaipurNews, #IPHACON2026, #GeetanjaliUniversity, #HealthSector, डॉ मेधा माथुर, FIPHA फैलोशिप, IPHACON 2026, Indian Public Health Association, उदयपुर न्यूज, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, Geetanjali University
