
जयपुर में Unacademy Centre का नया आगाज, नए सेंटर का भव्य उद्घाटन…
Unacademy Centre JEE-NEET तैयारी के लिए नया शैक्षणिक केंद्र शुरू
आईजी अजय पाल लाम्बा मुख्य अतिथि, विद्यार्थियों और अभिभावकों की रही बड़ी मौजूदगी
कक्षा 9वीं से 12वीं और पास-आउट छात्रों को मिलेगी JEE-NEET की विशेष कोचिंग
जयपुर, dusrikhabar.com। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जयपुर में एक और बड़ा शैक्षणिक विकल्प जुड़ गया है। शहर में Unacademy Centre Jaipur का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.जी. राजस्थान अजय पाल लाम्बा रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 15 मार्च, रविवार, 2026
यह नया Unacademy Centre Jaipur शहर के 10-B Scheme, रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बायपास क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की आधुनिक और व्यवस्थित तैयारी उपलब्ध कराई जाएगी।

JEE और NEET की तैयारी के लिए मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
संस्थान के निदेशक निशांत पाराशर ने बताया कि Unacademy Centre Jaipur में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों और 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को JEE और NEET जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Unacademy Centre Jaipur का उद्देश्य विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार देकर उन्हें इन परीक्षाओं में सफलता दिलाने में मदद करना है।
read also:गीतांजली मेडिकल कॉलेज में ‘गुड क्लिनिकल रिसर्च प्रैक्टिस’ पर CME-वर्कशॉप
व्यक्तिगत मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
संस्थान के निदेशक ने बताया कि यहां शिक्षक विद्यार्थियों के साथ कदम-कदम पर मार्गदर्शन करेंगे और उनकी पढ़ाई पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा।संस्थान में विद्यार्थियों को पारिवारिक माहौल, Ultimate Personal Care और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि छात्र अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें।
read also:राजस्थान दिवस के तहत 14 से 19 मार्च तक प्रदेशभर में भव्य आयोजन
शिक्षा को व्यापार नहीं, सेवा मानकर करेंगे कार्य
इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक सुयश प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कई स्थानों पर शिक्षा को व्यापार का रूप दे दिया गया है, लेकिन Unacademy Centre Jaipur इस सोच से अलग होकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ मिलकर उनके शैक्षणिक सपनों को साकार करने में सहयोग देना है।
उत्कृष्ट शिक्षकों की टीम करेगी संचालन
संस्थान का संचालन Mentored and Managed by Excellent Teachers’ के सिद्धांत पर किया जाएगा। यहां अनुभवी और उत्कृष्ट शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन देगी। संस्थान के निदेशक ने यह भी बताया कि भविष्य में जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में Unacademy के नए केंद्र खोले जाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक Affordable और Quality Education पहुंचाई जा सके।
—————–
#Unacademy Jaipur, #JEE NEET Coaching, #Jaipur Education News, #Competitive Exam Preparation, #Coaching Institute Jaipur, #Education News Rajasthan, Unacademy Centre Jaipur, JEE NEET कोचिंग जयपुर, Unacademy Jaipur Centre, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी जयपुर, Affordable Quality Education
