19 जिलों में राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 214 गिरफ्तार

19 जिलों में राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 214 गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस का अपराधियों पर मेगा ऑपरेशन

संगठित अपराध पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 214 गिरफ्तार

अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी पर करारा प्रहार, 1,276 अपराधी चिन्हित

रोहित गोदारा–लॉरेंस गैंग से जुड़े 383 बदमाश टारगेट पर

हनुमानगढ़-चूरू में बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और लाखों की नकदी बरामद

संदीप,

जयपुर,dusrikhabar.com।  प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य सेराजस्थान पुलिस ने 19 जिलों में संगठित अपराधियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के विजन के तहत अलसुबह शुरू हुए इस विशेष अभियान में अवैध हथियार, रंगदारी और संगठित आपराधिक घटनाओं में लिप्त गिरोहों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया। इस ऑपरेशन के दौरान कुल 1,276 अपराधियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 214 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

read also:ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन…! 

विशेष ऑपरेशन की कमान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ

IPS आनंद श्रीवास्तव

महानिदेशक स्पेशल ऑपरेशन्स आनंद श्रीवास्तव

इस व्यापक अभियान की जिम्मेदारी महानिदेशक स्पेशल ऑपरेशन्स आनंद श्रीवास्तव को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने राज्यभर में मोर्चा संभाला। एडीजी दिनेश एमएन और डीआईजी योगेश यादव के सुपरविजन में ऑपरेशन का विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।

ग्राउंड लेवल पर एसपी ज्ञान चंद यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा व सिद्धांत शर्मा तथा डीएसपी फूलचंद टेलर और भँवर लाल सहित अनुभवी अधिकारियों ने टीमों का नेतृत्व किया। सभी रेंज आईजी द्वारा कार्रवाई की मॉनिटरिंग की गई और जिला पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में फील्ड में दबिश दी गई।

1,276 अपराधी टारगेट पर, गैंगवार नेटवर्क पर चोट

इस विशेष अभियान के तहत जिन 1,276 अपराधियों को टारगेट किया गया, जिसमें 383 अपराधी रोहित गोदारा और लॉरेंस गैंग से जुड़े, 534 स्थानीय गैंग के सदस्य और 359 अन्य इनामी और वांछित अपराधी शामिल हैं। राज्यभर में इनके संभावित ठिकानों पर सघन दबिश दी गई। पुलिस ने साफ किया कि संगठित अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है।

read also:भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर समुद्र के भीतर से हमला… 80 की मौत, कई लापता

अवैध हथियार और ड्रग्स का बड़ा खुलासा

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए गए, इसमें हथियार बरामदगी (आर्म्स एक्ट के तहत 30 प्रकरण दर्ज) जिसमें 17 पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 14 कारतूस, 6 चाकू और 6 छुरे बरामद किए वहीं ड्रग्स जब्ती (एनडीपीएस एक्ट के 34 मामले) दर्ज इसमें 1.166 किलो हेरोइन, 8.544 ग्राम स्मैक, 5.29 ग्राम एमडी, 300 ग्राम अफीम, 14.792 किलो गांजा और 26.08 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। 

अफीम की अवैध खेती

झुंझुनू जिले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8,153 अफीम के पौधे बरामद कर अवैध खेती पर भी करारा प्रहार किया।

214 फरार और वांछित अपराधी गिरफ्तार

अभियान के अंत तक 214 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें 11 इनामी अपराधी, 157 वारंटी और 46 अन्य वांछित शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 32 वाहन और 19 मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साक्ष्य के रूप में जब्त किए गए।

read also:शिक्षा कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स

हनुमानगढ़ और चूरू में बड़ी कामयाबी

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पंजाब की बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 11 पिस्टल और 22 मैगजीन बरामद हुईं। ये हथियार इंदौर से पंजाब सप्लाई किए जाने थे।

चूरू में हार्डकोर अपराधी सुरेश सेन के घर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब, 12 विभिन्न बैंकों के कार्ड, पासबुक, चेकबुक और ₹5,30,600 नकद बरामद किए गए।

इसी जिले में विदेश में बैठे अपराधी महेंद्र डेलाना गिरोह के सदस्य धनराज उर्फ धन्ना को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी कुचामन क्षेत्र में गंभीर वारदात की योजना बना रहा था।

read also:अफीम की खड़ी फसल बेकार हुई, नुकसान में डूबे किसान: बोले- बारिश में सपने बह गए; लाइसेंस कटने का सता रहा खौफ

428 गैंग सदस्यों के डोजियर तैयार

अभियान के दौरान 428 गैंग सदस्यों के पूछताछ नोट और डोजियर तैयार किए गए, ताकि भविष्य में उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके और संगठित अपराध की जड़ों तक पहुंचा जा सके। राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और आने वाले समय में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

—————- 

#RajasthanPolice, #SurgicalStrike, #OrganizedCrime, #IllegalWeapons, #DrugSeizure, #Hanumangarh, #Churu, #AntiGangsterTaskForce, #CrimeNews, राजस्थान पुलिस, सर्जिकल स्ट्राइक, संगठित अपराध, अवैध हथियार, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, ड्रग्स तस्करी, इनामी अपराधी, एनडीपीएस एक्ट, रोहित गोदारा गैंग, लॉरेंस गैंग

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com