
नागौर में स्वच्छ भारत मिशन: निकाय स्तर पर उत्कृष्ट कर्मचारी होंगे सम्मानित…
नागौर में स्वच्छ भारत मिशन को नई रफ्तार
“विषम परिस्थितियों को सम बनाना है”, निकाय स्तर पर होगा सम्मान
ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने दिखाई सख्ती, कहा— 24 घंटे में बदल सकती है शहर की तस्वीर
घर-घर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा पृथक्करण और GPS निगरानी पर विशेष जोर
निकाय स्तर पर दो उत्कृष्ट कर्मियों को मिलेगा सरकारी सम्मान
संदीप,
नागौर, dusrikhabar.com। नागौर जिले में स्वच्छ भारत मिशन को और प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने स्पष्ट संदेश दिया कि “विषम परिस्थितियों को सम बनाना है” और इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति व सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में नगर परिषद आयुक्त गोविंद सिंह भींचर सहित नगर निकाय अधिकारियों ने भाग लिया और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की।
read also:गुलाबी ई-बसों से बदलेगी आबोहवा, ट्रायल रन शुरु, 8 शहरों में ई-बसें चलाने की तैयारी…

नागौर में स्चच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसेडर केके गुप्ता बैठक लेते हुए
स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील
ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक व्यापक जन आंदोलन है। यदि प्रत्येक नागरिक ठान ले कि वह स्वच्छता में सहयोग करेगा, तो देश को पूर्ण स्वच्छ बनने से कोई नहीं रोक सकता। गुप्ता ने कहा कि गांव और शहरों में गंदगी का बने रहना कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाता है। दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से स्वच्छता का वातावरण बनाया जा सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा— “अधिकारी मस्त, जनता त्रस्त यह स्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी।”
read also:विधानसभा में नगरीय एवं स्वायत्त शासन की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित…
डूंगरपुर मॉडल का उदाहरण, बदलेंगे भाव
गुप्ता ने डूंगरपुर में किए गए कार्यों का उदाहरण देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन लोगों की सोच बदलकर सकारात्मक परिणाम हासिल किए गए। उन्होंने कहा कि घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं को सम्मान मिला और कोविड महामारी से पहले व्यापक शौचालय निर्माण के कारण संक्रमण नियंत्रण में मदद मिली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने महामारी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
read also:2 साल की बच्ची में रेयर आई कैंसर का ऑप्थैल्मिक आर्टरी कीमोसर्जरी से इलाज
नगर परिषद की पहल: घर-घर कचरा संग्रहण पर निगरानी
नगर परिषद आयुक्त गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि नगर परिषद लगातार नवाचार कर रही है।
-
घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की सख्त निगरानी
-
गीला एवं सूखा कचरा पृथक्करण पर विशेष फोकस
-
सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई
-
पार्कों का रखरखाव
-
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त रोक
-
सड़क नालियों की मरम्मत
-
डिवाइडर पर रंगरोगन
-
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तार
उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को 100% लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए समय प्रबंधन और तकनीकी निगरानी जरूरी है।
read also:नागौर: जल जीवन मिशन की समीक्षा, पंचायतीराज 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी…
वार्ड स्तर पर निगरानी और GPS ट्रैकिंग
ब्रांड एंबेसडर ने वार्ड स्तर पर निगरानी तंत्र मजबूत करने और नियमित समीक्षा बैठकों की आवश्यकता बताई। उन्होंने सुझाव दिया कि सफाई कार्यों की पारदर्शिता के लिए समूह बनाकर दिन में तीन बार कार्यों की फोटो साझा की जाए। हर काम का लेखा-जोखा ग्रुप में दर्ज होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण वाहनों में GPS सिस्टम लगाया जाए, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
“काम के साथ नाम भी करें”
गुप्ता ने कहा कि केवल कार्य करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके पीछे सेवा भाव भी होना चाहिए। उन्होंने बाबा रामदेव के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि क्रिया के साथ भावना भी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए स्वच्छता की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और वे वर्ष के 365 दिन इस अभियान के लिए कार्य करते हैं।
निकाय स्तर पर होगा सम्मान
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि प्रत्येक निकाय स्तर पर दो उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जनता स्वयं आगे आए और यह संकल्प ले कि “कचरा कहीं नहीं डालना है”, तो 24 घंटे में शहर की तस्वीर बदली जा सकती है।
राजस्थान की प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला
उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि यह केवल एक शहर का नहीं बल्कि राजस्थान की प्रतिष्ठा का सवाल है। बाहर से आने वाला व्यक्ति यदि गलियों में गंदगी देखे तो यह शर्मनाक स्थिति होती है। उन्होंने कहा कि धरातल पर बदलाव लाना होगा और जनता के मुंह से यह निकलना चाहिए कि “हमारा शहर स्वच्छ है।”
———————–
#Nagaur News, #Swachh Bharat Mission, #KK Gupta, #Rajasthan Cleanliness Drive, #Urban Local Body, #Solid Waste Management, #Sanitation Campaign, #Clean Rajasthan, स्वच्छ भारत मिशन, नागौर स्वच्छता बैठक, के.के. गुप्ता, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, गीला सूखा कचरा पृथक्करण, GPS सिस्टम कचरा गाड़ी, राजस्थान स्वच्छता अभियान
