विकसित राजस्थान का ब्लूप्रिंट है राजस्थान बजट 2026-27: झाबर सिंह खर्रा

विकसित राजस्थान का ब्लूप्रिंट है राजस्थान बजट 2026-27: झाबर सिंह खर्रा

इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास और स्वच्छता का ऐतिहासिक बजट: खर्रा 

3,427 करोड़ का पूंजीगत व्यय, हाईवे-एक्सप्रेसवे और नए हवाई अड्डों से विकास को रफ्तार

जयपुर-जोधपुर में नए फ्लैट्स, सभी संभाग मुख्यालय होंगे सिग्नल फ्री

160 निकायों में 100 लाख टन कचरे के निस्तारण के लिए 550 करोड़ का प्रावधान

सुश्री सोनिया,

जयपुर,dusrikhabar.com। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्रस्तुत बजट को “विकसित राजस्थान” का प्रतिबिंब बताते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि समृद्ध राजस्थान का स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, जो प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मंत्री खर्रा ने कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान @2047 के विजन को साकार करने की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम है।

read also:राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026-2027 का बजट, किसे क्या मिला? देखिए ताजा अपडेट…LIVE

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 3,427 करोड़ का पूंजीगत व्यय

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि बजट में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 3,427 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाएं राजस्थान के विकास को नई रफ्तार देंगी, जबकि नवीन हवाई अड्डों का विकास प्रदेश को प्रगति की नई उड़ान देगा। यह कदम राज्य को निवेश, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस सरकार में नागरिकों का विकास “डबल गारंटीड” है।

read also:राज्य बजट 2026-27: उद्योगों को रफ्तार देने वाला: उद्योग,वाणिज्य मंत्री केके विश्नोई

शहरी आवास और परिवहन व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

शहरी विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री खर्रा ने बताया कि जयपुर के प्रताप नगर में 128 फ्लैट्स तथा जोधपुर की चौपासनी योजना में 288 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। इससे आमजन को सुलभ, सुव्यवस्थित और किफायती आवास उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सुगम एवं बाधारहित परिवहन व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। इसके तहत:- 

  • रोड नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण

  • लेवल क्रॉसिंग समाप्त करना

  • बायपास निर्माण

  • सड़क सुरक्षा हेतु ब्लैक स्पॉट्स का सुधार

  • इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम का विस्तार

  • औद्योगिक क्षेत्रों के लिए पहुंच मार्गों का निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।

read also:राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाएं कल से: 19 लाख 90 हजार 57 स्टूडेंट देंगे एग्जाम, अभय कमांड सेंटर के CCTV से रखी जाएगी निगरानी

साथ ही, सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में कार्य होगा। शहरी निकायों में सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए 5,000 स्ट्रीट लाइट्स स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करने के लिए सभी नगरीय निकायों में डॉग शेल्टर्स का निर्माण किया जाएगा।

स्वच्छता मिशन को मजबूती, 100 लाख टन कचरे का होगा निस्तारण

स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मंत्री खर्रा ने बताया कि प्रदेश के 160 नगरीय निकायों में डम्प साइट्स पर पड़े लगभग 100 लाख टन पुराने कचरे के चरणबद्ध निस्तारण के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ और हरित राजस्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

read also:जेल में राजपाल, नवाजुद्दीन ने निभाई दोस्ती, चुपचाप दे दिए 10 लाख

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने में ऐतिहासिक साबित होगा।

—————– 

#Rajasthan Budget 2026, #Jhavar Singh Kharra, #Urban Development Rajasthan, #Rajasthan Infrastructure, #Smart City Rajasthan, #Clean Rajasthan Mission, #Double Engine Government, #Jaipur News, #Jodhpur Housing Scheme, विकसित राजस्थान, राजस्थान बजट 2026-27, झाबर सिंह खर्रा, नगरीय विकास, 3,427 करोड़ पूंजीगत व्यय, हाईवे एक्सप्रेसवे राजस्थान, नए हवाई अड्डे, शहरी आवास योजना, स्वच्छ राजस्थान, डबल इंजन सरकार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com