
अलवर में संरक्षण-फिटनेस के संदेश के साथ टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन
टाइगर, टूरिज्म और ट्रैक: अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026
हाफ मैराथन से इको-टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण का संकल्प
18 हजार धावकों के कदमों से गूंजा “फिट इंडिया”
CM भजनलाल शर्मा, डिप्टी CM दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दिखाई हरी झंडी
नवीन सक्सेना,
अलवर,dusrikhabar.com। अरावली की पहाड़ियों और सरिस्का टाइगर रिज़र्व की गोद में बसे अलवर ने रविवार को केवल एक शहर नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और जिम्मेदार पर्यटन का राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच बनकर दुनिया को संदेश दिया। इसी उद्देश्य के साथ अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन–2026 (ATM-2026) का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों धावकों ने प्रकृति, पर्यावरण और भविष्य के लिए एकजुट होकर दौड़ लगाई।

अलवर में संरक्षण-फिटनेस के संदेश के साथ टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन सम्पन्न, मंच पर सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, वन मंत्री संजय यादव एवं अभिनेता भूपेंद्र हुड्डा
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
ATM-2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा आयोजन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन स्थल से लेकर पूरे रूट तक सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थागत अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 8 फरवरी,रविवार, 2026
सुबह 6 बजे शुरू हुई इंटरनेशनल हाफ मैराथन
संयोजकों के अनुसार सबसे पहले सुबह करीब 6 बजे 21 किलोमीटर इंटरनेशनल हाफ मैराथन की शुरुआत हुई। इसके बाद क्रमशः
-
10 किलोमीटर रन,
-
5 किलोमीटर शक्ति रन,
-
2 किलोमीटर पैरा रन आयोजित किए गए।
सभी श्रेणियों में धावकों को निर्धारित समयानुसार रवाना किया गया।

अलवर हाफ मैराथन में अभिनेता भूपेंद्र हुड्डा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी
40 उत्साहवर्धन प्वाइंट्स बने धावकों की ताकत
मैराथन मार्ग पर हर 600 मीटर की दूरी पर शहर की संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक समूहों द्वारा बनाए गए 40 उत्साहवर्धन प्वाइंट्स आकर्षण का केंद्र रहे।
यहां म्यूजिक, नारों और तालियों के साथ धावकों का हौसला बढ़ाया गया, जिससे पूरे मैराथन मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
read also:इतना सस्ता कहीं नहीं, iPhone 17 Pro पर बंपर ऑफर, वेलेंटाइन्स डे का है बेस्ट गिफ्ट

8 देशों के धावक, 18 हजार से ज्यादा प्रतिभागी
ATM-2026 में केन्या, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका सहित 8 देशों के अंतरराष्ट्रीय धावकों ने भाग लिया। कुल 18,000 से अधिक प्रतिभागी इस आयोजन से जुड़े, जिनमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और लगभग 400 दिव्यांगजन शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि अपने दूसरे संस्करण में ही इस मैराथन ने राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूती दी।
read also:एमयूजे के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बोले-भारत विश्वगुरु बनने की…
90 लाख से अधिक की इनामी राशि
विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के लिए कुल ₹90 लाख 37 हजार 500 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई। इंटरनेशनल हाफ मैराथन के शीर्ष विजेता को 7,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹6.78 लाख) का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता कुल 8 श्रेणियों में आयोजित की गई।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया धावकों का उत्साहवर्धन
दिया कुमारी: स्पोर्ट्स टूरिज्म भविष्य का पर्यटन
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह मैराथन उस सोच को आगे बढ़ाती है, जिसमें स्वस्थ नागरिक, सुरक्षित पर्यावरण और सतत विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में अलवर टाइगर हाफ मैराथन, मुंबई और दिल्ली जैसी प्रतिष्ठित मैराथनों की श्रेणी में शामिल होगी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन इस आयोजन का अहम हिस्सा है और आने वाले समय में स्पोर्ट्स टूरिज्म भविष्य के पर्यटन को नई दिशा देगा।
सरिस्का और अरावली बने ग्लोबल शोकेस
दिल्ली-एनसीआर के सबसे नजदीकी टाइगर हैबिटैट सरिस्का टाइगर रिज़र्व से जुड़े अलवर में आयोजित यह मैराथन संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन संवर्धन का प्रभावी माध्यम बनी। अरावली की पर्वतमालाएं, सरिस्का के जंगल, ऐतिहासिक किले और झीलें—इन सभी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन से होटल उद्योग, परिवहन, स्थानीय व्यापार और गाइड सेवाओं को भी उल्लेखनीय लाभ मिला।

हाफ मैराथन में 58 टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर
58 टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर भी हुए शामिल
इस आयोजन में देशभर के 58 टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टरों की भागीदारी ने इसे वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।
फिट इंडिया और इको-टूरिज्म को बढ़ावा
ATM-2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया विज़न और पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय सोच से जोड़कर देखा गया। आयोजकों के अनुसार अलवर टाइगर मैराथन का संदेश स्पष्ट है “बाघ सुरक्षित रहेगा तो जंगल सुरक्षित रहेंगे, और जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण, पर्यटन और भविष्य सुरक्षित रहेगा।”
read also: गीतांजलि क्रिकेट लीग का रोमांचक समापन
वैश्विक स्तर तक पहुंचा अलवर का संदेश
अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026 ने साबित किया कि जब खेल, संरक्षण और पर्यटन एक साझा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हैं, तो उनका प्रभाव स्थानीय सीमाओं से निकलकर वैश्विक स्तर तक पहुंचता है।
————————
#Alwar News, #Tiger Marathon, #Sariska Tiger Reserve, #Sports Tourism, #Eco Tourism, #Fit India, #Rajasthan Tourism, Alwar Tiger Marathon 2026, अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन, सरिस्का टाइगर रिज़र्व, फिट इंडिया, स्पोर्ट्स टूरिज्म, इको टूरिज्म, वन्यजीव संरक्षण
