दिया कुमारी ने किया जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ

दिया कुमारी ने किया जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन, राजस्थान के पत्थर को बताया वैश्विक पहचान

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के दूसरे दिन स्थापत्य और शिल्प का संगम

देश-विदेश के दिग्गज आर्किटेक्ट्स एक मंच पर हुए सम्मानित

नवीन सक्सेना,

जयपुर,dusrikhabar.com। इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के दूसरे दिन जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान का पत्थर और स्थापत्य न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। अयोध्या का राम मंदिर, अक्षरधाम, ऐतिहासिक स्मारक, धार्मिक स्थल और विश्व के प्रतिष्ठित होटल व इमारतें—इन सभी में उपयोग हुआ पत्थर प्रायः राजस्थान का ही होता है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 फरवरी, शनिवार, 2026

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

मुग्धा कन्वेंशन हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर देश-विदेश के प्रख्यात आर्किटेक्ट्स, नीति-निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थागत संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम ने स्थापत्य, पत्थर उद्योग और शिल्प परंपरा को एक साझा मंच प्रदान किया।

राजस्थान की माटी और पत्थर पर गर्व: दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स को एक मंच पर सम्मानित करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लघु उद्योग भारती का आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन में आमंत्रित किया जाना उनके लिए सम्मान की बात है।

read also:‘दो अकेली’: स्त्री संवेदना और संबल की सजीव कहानी
उन्होंने कहा कि शिल्पग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर छोटे-छोटे कारीगरों और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े शिल्पकारों को बड़ा मंच देना एक सराहनीय पहल है। इससे कारीगरों, छात्रों और युवाओं को सीखने का अवसर मिलेगा और निर्यातकों को भी नए रास्ते मिलेंगे।

“विकास भी और विरासत भी” की सोच पर ज़ोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों को चार दिनों के बजाय दस दिनों तक आयोजित किया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री के मंत्र “विकास भी और विरासत भी” का उल्लेख करते हुए कहा कि पुरानी ऐतिहासिक इमारतों के स्थापत्य और डिज़ाइन को नई इमारतों में अपनाना चाहिए, ताकि पारंपरिक स्थापत्य और आधुनिक आर्किटेक्चर का संतुलन बना रहे।

read also:वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज़, कैलाश खैर ने…

जयपुर: दुनिया की पहली प्लांड सिटी

दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर वैसे भी आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है और यह दुनिया की पहली प्लांड सिटी है। विश्व वास्तुकला में जयपुर का एक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने दोहराया कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई प्रतिष्ठित इमारतों में राजस्थान का पत्थर उपयोग में लिया गया है, जो प्रदेश की वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

भव्य प्रदर्शनी और छात्रों के मॉडल बने आकर्षण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस फेस्टिवल में वर्ल्ड ऑफ आर्किटेक्ट्स के दिग्गज मौजूद हैं और उन्हें सभी को सम्मानित करने का अवसर मिला, जिसे वे गर्व का क्षण मानती हैं।

read also:सीएम की सेहत से खिलवाड़! नोवोटेल होटल की हॉस्पिटेलिटी पर गंभीर सवाल..!
उन्होंने प्रदर्शनी को भव्य बताते हुए कहा कि बड़े पंडाल, शानदार स्टॉल और छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स इस आयोजन की खास पहचान हैं।

मंचासीन अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में मंच पर दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री, अंजू सिंह, राष्ट्रीय सचिव, लघु उद्योग भारती, मुकुल रस्तोगी, सीईओ, सीडॉस, दीपक अजमेरा, उपाध्यक्ष, सीडॉस, आर्किटेक्ट वू जियांग, प्रेसिडेंट, आर्केसिया, आर्किटेक्ट तुषार सोगानी, चेयरमैन, IIA राजस्थान एवं क्यूरेटर, जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 और आर्किटेक्ट विलास वसंत उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रकाश चंद्र, नरेश पारीक (राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव, लघु उद्योग भारती) और हमीर सिंह भायल, विधायक भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

read also:महिला वकील और महिला सीआई के बीच कहासुनी: सर्विस लेन से रॉन्ग साइड आने पर रोका, नंबर प्लेट-लाइसेंस का काटा 10 हजार का चालान

अंजू सिंह ने बताईं आयोजन की नई पहलें

लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह ने बताया कि इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का आयोजन लघु उद्योग भारती द्वारा सीडॉस और रीको के सहयोग से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस बार कई पहलें पहली बार की गई हैं, जिनमें डिजिटल मोबाइल ऐप का लॉन्च, 26 भाषाओं में ट्रांसलेट होने वाली वेबसाइट और टेक्नोलॉजी आधारित सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 के माध्यम से स्टोन, आर्किटेक्चर और MSME सेक्टर को एक साझा मंच मिला है।

ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स 2025 से सम्मान

फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर 12वें ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। चार श्रेणियों में कुल 80 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनका चयन प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया गया।

read also:अजमेर में विधवा महिला के साथ रेप: पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर बनाए अश्लील वीडियो, फिर 25 लाख रुपए हड़पे

पुरस्कार विजेता

एक्सटीरियर फेंसिंग श्रेणी

  • आर्किटेक्ट प्रमोद जैन को प्रोजेक्ट: मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर के लिए नकद पुरस्कार: रु. 1,00,000

इंटीरियर डिजाइन श्रेणी (संयुक्त विजेता)

  • आर्किटेक्ट श्वेता बालासुब्रमोनीअन्वय रेजिडेंस, तेलंगाना – रु.50,000

  • आर्किटेक्ट संतोष रमणेसावंतांच्या वाडा, महाराष्ट्र – रु.50,000

लैंडस्केपिंग श्रेणी (संयुक्त विजेता)

  • आर्किटेक्ट श्रद्धा (जोशी) चव्हाण एवं अजिंक्य चव्हाणचंद्रातर्य फॉर्महाउस, पुणे – रु.50,000

  • आर्किटेक्ट जयदत्त एवं अनल वैष्णवबियोंड द ग्रीन, अहमदाबाद – रु.50,000

ग्रीन आर्किटेक्चर श्रेणी (संयुक्त विजेता)

  • आर्किटेक्ट हिमांशु पटेलत्रिभुवन, अहमदाबाद – रु.50,000

  • आर्किटेक्ट लता रमन जैगोपालस्टोन हेगडे, लेह – रु.50,000

read also:पति की एक्सीडेंट में मौत, पत्नी ने किया सुसाइड: एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; 2 बाइक की भिड़ंत में गई थी 3 की जान

जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026: क्या है खास

जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि वास्तुकला, स्टोन इंडस्ट्री, शहरी नियोजन और सतत विकास को एक साझा मंच पर लाने वाला राष्ट्रीय स्तर का विचार-उत्सव है।
इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के समानांतर आयोजित यह फेस्टिवल आर्किटेक्ट्स, नीति-निर्माताओं, छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श स्थापित कर रहा है।

समारोह के अंत में सीडॉस के चेयरमैन दीपक अजमेरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों, सहयोगी संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

—————-

#JaipurArchitectureFestival, #IndiaStoneMart2026, #DiyaKumari, #RajasthanStone, #ArchitectureNews, #JECCSitapura, #MSME, जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026, India Stone Mart 2026, JECC Sitapura, Diyakumari, Rajasthan Stone Industry, Architecture Festival Jaipur, Stone Architecture Awards

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com