गीतांजली नर्सिंग संस्थान में लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गीतांजली नर्सिंग संस्थान में लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बी.एस.सी. नर्सिंग और GNM विद्यार्थियों ने नर्सिंग सेवा की शपथ ली

फ्लोरेंस नाइटिंगेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

सुश्री सोनिया,

उदयपुर,dusrikhabar.com। गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग शिक्षा को समर्पित लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बी.एस.सी. नर्सिंग के 19वें बैच तथा जी.एन.एम. के 17वें और 18वें बैच के विद्यार्थियों ने नर्सिंग सेवा, अनुशासन और समर्पण की शपथ ली।

कार्यक्रम में नर्सिंग प्रोफेशन के मूल्यों, सेवा भाव और जिम्मेदारियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

read also:पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर ने बैंक लॉकर से उड़ाया 15करोड़ का 4KG सोना.!

 दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर ऋषि कपूर (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), डॉ. हरप्रीत सिंह (मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट), भूपेंद्र जैन (जॉइंट रजिस्ट्रार), डॉ. विजया अजमेरा (डीन, जी.सी.एस.एन.) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस दौरान डॉ. अलोक रावत (प्रिंसिपल, जी.सी.एन.), डॉ. दिनेश शर्मा (प्रिंसिपल, जी.एस.एन.), डॉ. बालाजी मनोहर (प्रिंसिपल, जी.डी.आर.आई.) एवं प्रो. कमलेश जोशी (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) भी मंचासीन रहे।

read also:जयपुर समेत 3जिलों में 80हजार लीटर मिलावटी दूध का काला कारोबार…

गीतांजली नर्सिंग संस्थान, उदयपुर में लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान का समझा महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने नर्सिंग क्षेत्र में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं डीन जी.सी.एस.एन. डॉ. विजया अजमेरा ने विद्यार्थियों को नर्सिंग शपथ दिलाई और सेवा, संवेदनशीलता व नैतिक मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया।

read also:मध्यप्रदेश से किराए पर EVM मंगवाकर चुनाव कराएगा राजस्थान, एमओयू

गीतांजली के सीईओ ऋषि कपूर

गीतांजली के सीईओ ऋषि कपूर

करियर और अनुशासन पर दिया गया मार्गदर्शन

हॉस्पिटल के सीईओ,ऋषि कपूर ने नवागंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग एक सम्मानजनक और जिम्मेदार प्रोफेशन है, जिसमें करियर पर फोकस, निरंतर सीख और समर्पण आवश्यक है।
डॉ. हरप्रीत सिंह ने अपने संबोधन में नर्सिंग प्रोफेशन में अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यही गुण एक नर्स को उत्कृष्ट बनाता है।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में बी.एस.सी. नर्सिंग एवं GNM के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और समूह नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

read also: राज्य का इकलौता थिएटर: 50 देशों में 1000 से ज्यादा शो कर चुका,अब इसमें सिर्फ 3 कलाकार बचे हैं… कठपुतली अब शो पीस रह गई है

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल जी.सी.एन. डॉ. अलोक रावत ने समस्त अतिथियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया।

————–

#GeetanjaliCollegeOfNursing, #LampLightingCeremony, #NursingOath, #BScNursing, #GNM, #NursingStudents, #FlorenceNightingale, #NursingEducation, गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लैंप लाइटिंग समारोह, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, बी.एस.सी. नर्सिंग, GNM नर्सिंग, नर्सिंग शिक्षा, फ्लोरेंस नाइटिंगेल, नर्सिंग प्रोफेशन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com