
केन्द्रीय बजट विकसित भारत-2047 की दिशा तय करने वाला: दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में केंद्रीय बजट पर मीडिया से किया संवाद
दिया कुमारी ने कहा- ज्ञान (GYAN) के चार स्तंभों पर आधारित है बजट
इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को मिली नई रफ्तार
राजस्थान को मिलेगा बजट का सीधा और दीर्घकालिक लाभ
विजय श्रीवास्तव,
अजमेर/जयपुर, dusrikhabar.com। अजमेर में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 भारत को विकसित भारत-2047 की ओर ले जाने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक बजट है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आर्थिक स्थिरता, समावेशी विकास और आम नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने पर केंद्रित है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 3 फरवरी,मंगलवार, 2026
तीन कर्तव्यों पर आधारित है केन्द्रीय बजट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडियाकर्मियों को केन्द्रीय बजट 2026-27 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह बजट तीन मूल कर्तव्यों तेज एवं सतत आर्थिक वृद्धि, आम नागरिकों की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा सबका साथ-सबका विकास पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट यह दर्शाता है कि सरकार ज्ञान (GYAN) यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अजमेर में दिया कुमारी बजट प्रतिक्रिया देते हुए
इन्फ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक निवेश से बढ़ेगा रोजगार
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सतत आर्थिक वृद्धि के लिए इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश किया गया है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, रेयर अर्थ कॉरिडोर, केमिकल पार्क, कैपिटल गुड्स प्रोडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट योजना (40 हजार करोड़) और बायो-फार्मा शक्ति योजना (10 हजार करोड़) जैसी पहलों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी। चैम्पियन एमएसएमई योजना और 10 हजार करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड मध्यम एवं लघु उद्योगों को गति देगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
read also:बजट 2026-27 भारत के विकसित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक: जोराराम
रिकॉर्ड कैपेक्स से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था
उन्होंने बताया कि बजट में 12.2 लाख करोड़ रुपये का पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रस्तावित किया गया है, जो अब तक का सबसे अधिक है। कुल प्रभावी कैपेक्स 17.1 लाख करोड़ रुपये, यानी जीडीपी का 4.4 प्रतिशत, तय किया गया है। इससे सड़क, रेलवे, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, शहरी ढांचा और कनेक्टिविटी का तेज विकास होगा।
रेल, जलमार्ग और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को नई गति
बजट में नए फ्रेट कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, कोस्टल कार्गो योजना, 7 हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर, 20 हजार करोड़ का CCUS निवेश, सिटी इकोनॉमिक रीजन, और टीयर-2 व टीयर-3 शहरों में कॉरपोरेट मित्रों की नियुक्ति जैसे प्रावधान तेज आर्थिक वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं।
read also:केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम: सहकारिता मंत्री गौतम दक
स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल में बड़े फैसले
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया गया है। एक लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स, डेढ़ लाख केयरगिवर्स, पांच मेडिकल हब, और कैंसर की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट से स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। शिक्षा क्षेत्र में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप और हर जिले में बालिका छात्रावास, जबकि युवाओं के लिए खेलो इंडिया मिशन (अगले 10 वर्षों के लिए) की घोषणा की गई है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर में प्रेस से संवाद करते हुए
पर्यटन से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल, कृषि और पशुपालन…
उन्होंने बताया कि बजट में पर्यटन को रोजगार सृजन का मजबूत माध्यम बनाया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, 20 विशेष पर्यटन स्थल, 10 हजार टूरिस्ट गाइडों का प्रशिक्षण, नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड, और 15 पुरातात्विक स्थलों का सांस्कृतिक विकास पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। पूर्वोत्तर के पर्यटन स्थलों, बौद्ध सर्किट, और इन्फ्रास्ट्रक्चर आधारित टूरिज्म से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
read also:गिट्स उदयपुर में एल्यूमिनी मीट ‘रीकनेक्ट 4.0’ का आयोजन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए AI आधारित ‘भारत विस्तार’ टूल, उच्च मूल्य फसलें—नारियल, चंदन, कोको, काजू, और राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू की गई है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज इनिशिएटिव से ग्रामीण युवाओं, बुनकरों और कुटीर उद्योगों को लाभ मिलेगा। पशुपालन क्षेत्र में पूंजी सब्सिडी, 500 जलाशयों को जोड़कर मछली पालन को सशक्त करना ऐतिहासिक निर्णय बताया गया।
नारी शक्ति है रिफॉर्म एक्सप्रेस का इंजन, डिफेंस, टैक्स और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
उन्होंने कहा कि सरकार की पहचान Reform, Perform और Transform है और इस रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन नारी शक्ति है।
डेढ़ लाख केयरगिवर्स, एक लाख AHP, शीमार्ट को कम्युनिटी स्टोर्स, महिलाओं के लिए 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड और लखपति दीदी योजना का विस्तार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को नई दिशा देगा। बजट में रक्षा बजट में 15% वृद्धि, वित्तीय घाटा 4.4% पर नियंत्रित, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ई-कॉमर्स निर्यात, आईटी डेटा सेंटर, और विदेशी निवेश प्रोत्साहन जैसे कदम शामिल हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
राजस्थान को मिलेगा अभूतपूर्व लाभ
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान को इस बजट से सड़क, शहरी विकास, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, मार्बल, स्टोन, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, रिन्यूएबल एनर्जी में विशेष लाभ मिलेगा। यह बजट राजस्थान को विकसित भारत-2047 की यात्रा में मजबूत भूमिका निभाने वाला बनाएगा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, महामंत्री सरिता गेना, अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, रमेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा गिरधर, रचित कच्छावा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्योति ककवानी, नरेंद्र कुमार मीणा, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
———————
#Central Budget 2026, #Diya Kumari, #Viksit Bharat 2047, #Rajasthan News, #Budget Highlights, #Infrastructure, #Women Empowerment, केन्द्रीय बजट 2026-27, दिया कुमारी, विकसित भारत-2047, GYAN मॉडल, इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश, महिला सशक्तिकरण, राजस्थान बजट लाभ
