श्रीपुरम के वार्षिक चुनाव 8 फरवरी को, डीडी झालानी की टीम ने नामांकन भरा

श्रीपुरम के वार्षिक चुनाव 8 फरवरी को, डीडी झालानी की टीम ने नामांकन भरा

श्रीपुरम वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक चुनावों की तैयारी तेज

श्रीपुरम वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक चुनाव 8 फरवरी 2026 को

उम्मीदवार ढोल-नगाड़ों के संग पहुंचे नामांकन भरने, कॉलोनी में दिखा चुनावी उत्साह

अध्यक्ष पद के लिए डीडी झालानी और सदस्य पद पर सचिन हाडा मैदान में

झालानी ने विकास, पारदर्शिता और कॉलोनी कल्याण का दिया भरोसा

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर शहर के गुर्जर की थड़ी क्षेत्र में स्थित श्रीपुरम वेलफेयर सोसायटी के वार्षिक चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्मा गया है। 8 फरवरी 2026 को होने वाले सोसायटी चुनावों के तहत सोमवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीडी झालानी ने अपनी पूरी टीम के साथ ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के उत्साह के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 31जनवरी, शनिवार, 2026

ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नामांकन जमा करने के अंतिम दिन डीडी झालानी के साथ उनके साथी, परिजन और मित्रगण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। नामांकन के दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने एकजुट होकर टीम की जीत का भरोसा जताया। डीडी झालानी ने इस मौके पर निवासी बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें और उनकी टीम को भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि कॉलोनी के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जा सके।

read also:आस्था, सेवा और आशीर्वाद लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मनाया जन्मदिन

पूरी टीम के साथ मैदान में उतरे डीडी झालानी

श्रीपुरम वेलफेयर सोसायटी चुनाव 2026 के लिए डीडी झालानी की टीम इस प्रकार है—

  • डी डी झालानीअध्यक्ष

  • अजय शर्माउपाध्यक्ष

  • रविन्द्र जी सोनीसचिव

  • विजय गुप्ताकोषाध्यक्ष

कार्यकारिणी सदस्य:

  • सचिन हाड़ा, विजय गर्ग, सीमा शर्मा, मनोज तंवर, राजेश शर्मा, सतीश गर्ग, बुद्ध प्रकाश

read also:इंडिया स्टोनमार्ट 2026: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय पत्थर उद्योग का महाकुंभ

कॉलोनी के विकास और सेवा का दिया भरोसा

नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डीडी झालानी ने कहा कि यदि उन्हें और उनकी टीम को मौका मिला तो वे कॉलोनी के कल्याण, विकास और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निवासियों की समस्याओं का समाधान, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और सामूहिक विकास उनकी प्राथमिकता होगी।

————— 

#ShripuramWelfareSociety, #JaipurNews, #SocietyElections, #DDJhalani, #GurjarKiThadi, #ColonyElections, #JaipurLocalNews, श्रीपुरम वेलफेयर सोसायटी, जयपुर कॉलोनी चुनाव, गुर्जर की थड़ी, डीडी झालानी, सोसायटी चुनाव 2026, 8 फरवरी चुनाव, वेलफेयर सोसायटी जयपुर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com