स्नेक रेस्क्यूर गोपाल बुनकर को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

स्नेक रेस्क्यूर गोपाल बुनकर को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

सांप रेस्क्यू करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल बुनकर को जिला स्तरीय सम्मान

वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में 800 से अधिक सांप और प्रजातियों का सुरक्षित रेस्क्यू

आरके सक्सेना,

जयपुर,(dusrikhabar.com)। आमेर तहसील के बगवाड़ा गांव निवासी स्नेक रेस्क्यूर गोपाल लाल बुनकर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौगान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें वन्यजीव संरक्षण और समाज में जागरूकता फैलाने के योगदान के लिए मिला है।

read also:जेके सीमेंट प्लांट निंबाहेड़ा में श्री राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व…

सांप रेस्क्यू करने वाले गोपाल बुनकर को मिला जिला स्तरीय सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस समारोह में सांसद मंजू शर्मा, सांसद मदन राठौड़ और जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी भी मौजूद रहे। गोपाल बुनकर ने अब तक 5 वर्षों में 800 से अधिक सांपों और अन्य वन्यजीव प्रजातियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है। वे यह कार्य पूरी तरह स्वैच्छिक और नि:शुल्क कर रहे हैं।

read also:BITS पिलानी कैंपस में हॉस्टल के कमरे में मृत मिला छात्र…!

वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता में अहम योगदान

गोपाल बुनकर न केवल सांपों को बचाते हैं, बल्कि ग्रामीणों में सांपों के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं। वे लोगों को बताते हैं कि कौन से सांप विषैले और गैर-विषैले होते हैं, विषैले सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार क्या होना चाहिए और उनसे बचने के उपाय क्या हैं। इस पहल से मानव-सर्प संघर्ष को कम करने में बड़ी मदद मिली है।

read also:सवाईमाधोपुर टाइगर सफारी का काला सच, जंगल सफारी में वाहन ब्रेक डाउन, 90 मिनट बाघों के बीच फंसे टूरिस्ट, गाइड भागा…

800 से अधिक प्रजातियों का सुरक्षित रेस्क्यू

गोपाल बुनकर का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सांपों की प्रजातियों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि इंसानों और जानवरों के बीच संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने अब तक बिना किसी पारिश्रमिक के सैकड़ों बार अपनी जान जोखिम में डालकर विषैले कोबरा, करैत, रसेल वाइपर जैसे सांपों सहित अन्य दुर्लभ प्रजातियों को भी बचाया है। उनकी इस सेवा को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जनसेवा कार्य के रूप में सराहा जा रहा है।

read also:एमपी में 14 करोड़ का सोना लूटा, बिहार में छिपाया: जबलपुर बैंक लूट के चार आरोपी गिरफ्तार; कट्‌टा दिखाकर 15 मिनट में की थी वारदात

————–

स्नेक रेस्क्यूर गोपाल बुनकर, वन्यजीव संरक्षण, सांप रेस्क्यू जयपुर, स्वतंत्रता दिवस सम्मान, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, आमेर बगवाड़ा गांव, सांपों की प्रजातियां, मानव सर्प संघर्ष,#जयपुर, #स्वतंत्रतादिवस, #स्नेकरेस्क्यू, #गोपालबुनकर, #वन्यजीवसंरक्षण ,#राजस्थानसमाचार, #SnakeRescue, #WildlifeConservation, #IndependenceDay2025,

CATEGORIES
TAGS
Share This