राजस्थान की इंटेलीजेंस ने पकड़ा नौसेना भवन में पाकिस्तानी जासूस, खुफिया एजेंसियां अलर्ट…

राजस्थान की इंटेलीजेंस ने पकड़ा नौसेना भवन में पाकिस्तानी जासूस, खुफिया एजेंसियां अलर्ट…

राजस्थान इंटेलीजेंस का बड़ा खुलासा, भारत के दिल्ली स्थित नौ सेना भवन में कार्यरत था जासूस

आरोपी विशाल यादव नौसेना भवन में यूडीसी के पद पर है कार्यरत, पाकिस्तानी महिला हेंडलर को भेज रहा था सूचनाएं

ऑपरेशन सिंदूर के समय भी आरोपी ने भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं की थी साझा

देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहे जासूस, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,(dusrikhabar.com)। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन से राजस्थान इंटेलीजेंस ने जासूसी के आरोप में एलडीसी पद पर कार्यरत विशाल यादव को गिरफ्तार किया है। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले यादव की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार नौसेना भवन से एक अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान पुलिस की खुफिया विंग द्वारा गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाल को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया है।

read also:कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आज आपका भाग्य?

पाकिस्तानी महिला हैंडलर को भेजता था देश की सुरक्षा से संबंधित गुप्त सूचनाएं

महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सुरक्षा विष्णुकांत गुप्ता के अनुसार पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान लगातार निगरानी रख रही थी इसी निगरानी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि नौसेना भवन दिल्ली में डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड में कार्यरत विशाल यादव सोशल मीडिया के माध्यम से एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की महिला हैंडलर के निरंतर संपर्क में था और यह महिला जिसका छद्म नाम प्रिया शर्मा बताया जा रहा है विशाल से सामरिक सूचनाएं एकत्र कर रही थी। 

read also:उदयपुर में विदेशी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी बोला मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ…!

ऑन लाइन गैमिंग और अपने महंगी जरूरतों के लिए की देश से गद्दारी 

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया वह महिला पाक हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध कराकर अपने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में यूएसडीटी और सीधे अपने बैंक खातों में धनराशि प्राप्त कर रहा था।

read also:राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट:चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से युवक की मौत, 4 झुलसे; बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा

इंटेलीजेंस के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़े हैं विशाल के तार

सीआईडी ने खुलासा किया है कि संदिग्ध विशाल के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक विश्लेषण किए जाने पर जो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, वे और भी गंभीर हैं उसके मोबाइल से मिली चैट और दस्तावेजों के अवलोकन से पता चला है कि विशाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं महिला पाक हैंडलर के साथ साझा की थीं।

read also: रुद्रप्रयाग हादसे में 9 लापता, बचाए गए 9 लोग, 2 की मौत, अधिकारी बोले- टेंपो ट्रैवलर नदी में समा गई

अब विभिन्न खुफिया एजेंसियां जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर विशाल से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। 
इधर सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के प्रति सचेत रहें और तुरंत इसकी सूचना दें।

CATEGORIES
TAGS
Share This