जयपुर में जुटेंगे 75000 किसान; कृषि नवाचार-निवेश पर मंथन, 23-25 मई को..

जयपुर में जुटेंगे 75000 किसान; कृषि नवाचार-निवेश पर मंथन, 23-25 मई को..

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट, मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया कर्टेन रेजर लॉन्च

23 से 25 मई को जयपुर में बड़ा मंथन, हर किसान तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

GRAM 2026 में किसान, वैज्ञानिक, निवेशक और नीति निर्माता आएंगे एक मंच पर

रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर

दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में रोड शो से निवेशकों को किया जाएगा आकर्षित

पशुपालन, सिंचाई और बीमा योजनाओं से किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से जयपुर में आयोजित होने जा रही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM 2026) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस मेगा इवेंट में 75 हजार से अधिक किसानों की भागीदारी के साथ कृषि नवाचार, निवेश और तकनीकी उन्नयन पर व्यापक चर्चा होगी।

राजधानी जयपुर में 23 से 25 मई के बीच आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 (GRAM) से पहले कर्टेन रेजर और ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जवाहर सर्किल स्थित होटल ललित में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभकारी बनाएं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 11 अप्रेल, शनिवार, 2026

जयपुर में जुटेंगे 75000 किसान; कृषि नवाचार-निवेश पर मंथन, 23-25 मई को..

प्रदेश के हर किसान तक पहुंचाना है लाभ: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आयोजन में मौजूद किसानों और कृषि से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के हर किसान को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कृषि, पशुपालन और सहकारिता क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

read also:राघव चड्ढा को लेकर सियासी अटकलें तेज, क्या बनाएंगे नई पार्टी?

सीएम ने DAP और यूरिया के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम आने वाली पीढ़ियों को बंजर भूमि देना चाहते हैं। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती अपनाने और जल संरक्षण के लिए स्प्रिंकलर जैसी तकनीकों का उपयोग करने की सलाह दी।

साल में 1 महीने ही खेती करते हैं किसान, 4घंटे तो धरती मां को…

मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए यह भी कहा कि किसान आज पूरी तरह से खेती पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा क्योंकि मैं खुद भी एक किसान परिवार से हूं इसलिए मैं जानता हूं कि किसान एक साल में ठीक तरह से 1 महीने भी खेती नहीं करते, ऐसे में कैसे किसान का परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा?

read also:उदयपुर में ‘कार्डियोनेक्स्ट–2026’: उन्नत कार्डियक केयर पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मंथन

यदि किसान हर रोज चार घंटे खेती किसानी के काम में लगाएं तो न  सिर्फ उनका परिवार आर्थिक रूप से सक्षम होगा बल्कि देश के आर्थिक विकास में किसानों की साझेदारी बढ़ेगी। धरती मां की सेवा मां की तरह किसान करेंगे तो कभी भूखे रहने की नौबत नहीं आएग।  

जयपुर में जुटेंगे 75000 किसान; कृषि नवाचार-निवेश पर मंथन, 23-25 मई को.. 2

मोटे अनाज के उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान बाजरा, सरसों, तिलहन, जौ और ग्वार के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है, जबकि मूंग और मूंगफली में द्वितीय तथा सोयाबीन में तृतीय स्थान पर है। इन फसलों के बेहतर उपयोग के लिए प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

read also:मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में इंटरनेशनल शेफ्स कॉन्क्लेव 2.0, भारतीय व्यंजनों को वैश्विक पहचान..

राज्य सरकार द्वारा किसानों के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब तक 4.80 लाख हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, 12,476 डिग्गियों का निर्माण हुआ है और 32,918 किलोमीटर सिंचाई पाइपलाइन बिछाई गई है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 12 लाख से अधिक पशुओं का निःशुल्क बीमा किया गया है। वहीं 1962 मोबाइल वेटरिनरी सेवाओं और 536 मोबाइल वाहनों के जरिए करीब 60 लाख पशुओं का उपचार कर 15 लाख से अधिक पशुपालकों को लाभ पहुंचाया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे उनके आर्थिक स्तर में सुधार हो रहा है।

read also: इस्लामाबाद में लैंड हुआ जेडी वेंस का प्लेन, पहले शहबाज से मुलाकात, फिर डील पर होगी बात

जयपुर में जुटेंगे 75000 किसान; कृषि नवाचार-निवेश पर मंथन, 23-25 मई को..3

किसानों को समर्पित व्यापक पहल: किरोड़ी मीणा

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि GRAM 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि किसानों के लिए समर्पित एक व्यापक पहल है, जो उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर तकनीकी आधारित खेती की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो देश भी प्रगति करेगा।

read also:सरकारी इंजीनियर और दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप: ACB की जयपुर और झुंझुनूं में कार्रवाई; जमीन अलाइनमेंट बदलने के नाम पर मांगी थी घूस

दिल्ली,अहमदाबाद,हैदराबाद और पुणे में निवेश के लिए रोड शो

निवेश आकर्षित करने के लिए 17 अप्रैल को दिल्ली, 24 अप्रैल को अहमदाबाद, 6 मई को हैदराबाद और 8 मई को पुणे में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए एग्रीटेक कंपनियों, स्टार्टअप्स और निवेशकों को राजस्थान के कृषि क्षेत्र में संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा।

read also:जयपुर- रात 11:30 बजे सड़कों पर निकले कमिश्नर, कचरा उठाया: 10KM पैदल निरीक्षण किया, गंदगी देख भड़के; जुर्माना वसूलने के आदेश दिए

इस अवसर पर सीएम ने GRAM 2026 का लोगो और ब्रोशर भी जारी किया। यह आयोजन फिक्की के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, किसान और उद्यमी शामिल हुए।

यह मेगा इवेंट न केवल किसान सशक्तीकरण, बल्कि कृषि निवेश और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

—————-

#Jaipur News, #Agriculture, #Farmers, #AgriTech, #Rajasthan Government, #Investment, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट, GRAM 2026, किसान मेगा इवेंट, कृषि नवाचार, जयपुर सम्मेलन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com