Visitors: 6335746

समाचार जगत के संस्थापाक राजेंद्र गोधा का निधन, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया शोक

समाचार जगत के संस्थापक संपादक राजेंद्र गोधा का निधन, सीएम गहलोत ने जताया शोक
राजेंद्र गोधा, संस्थापक समाचार जगत

जयपुर। समाचार जगत अखबार के संस्थापक संपादक राजेंद्र गोधा  का शनिवार आज निधन हो गया। उन्होंने शनिवार को सवेरे दुर्लभजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले डेढ़ माह से दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है

मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेंद्र गोधा के निधन की खबर दुखद है। काफी दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवार के सम्पर्क में था, दो दिन पहले ही उनके पुत्र से गोधा जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों तथा स्व. गोधा के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

CATEGORIES
Share This