वैदिक पंचांग-एकादशी सिद्धांत और आपका आज!

*~ वैदिक पंचांग ~*

आज वैदिक पंचांग-एकादशी सिद्धांत में क्या है आपके लिए ?

जानिए वैदिक ज्योतिषी पूनम गौड से आज कैसा रहेगा आपका दिन?

दिनांक – 21 दिसम्बर 2023
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)
शक संवत – 1945
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमन्त ॠतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी सुबह 09:37 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – रेवती रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – वरीयान दोपहर 01:28 तक तत्पश्चात परिघ
राहुकाल – 13:30 – 15:00 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग – अहोरात्रि
रवि योग – अहोरात्रि
सूर्योदय – 07:09
सूर्यास्त – 17:29
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व – गीता जयंती
22 दिसम्बर, शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी (स्मार्त)
23 दिसम्बर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी (भागवत)

💥 विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷

➡ 22 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को सुबह 08:17 से 23 दिसम्बर, शनिवार को सुबह 07:11 तक एकदशी है।

💥 विशेष – 23 दिसम्बर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें। अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे।

Read Also:16वीं विधानसभा का आगाज, आज होगी विधायकों की शपथ

श्रीमद् भगवद् गीता जयंती

👉 धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।

👉 गीता दुनिया में आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले ग्रन्थों में से एक हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है।

भाग्यांक 1-

विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।

भाग्यांक 2 –

बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

भाग्यांक 3 –

आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

भाग्यांक 4 –

स्फुर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।

भाग्यांक 5 –

जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।

भाग्यांक 6 –

धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।

Read Also:सरकार के खिलाफ कोई कुछ भी कहे, मगर कोई देश के झंडे, सुरक्षा व संपत्ति से साथ खिलवाड़ करेगा, तो वह जेल जायेगा।

भाग्यांक 7 –

मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा।

भाग्यांक 8 –

सेहत ढ़ीली हो सकती है। पैर के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

भाग्यांक 9 –

प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा।प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है।

पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह लेने के लिए 8826026945 पर व्हाट्सएप्प करें।

CATEGORIES
TAGS
Share This