
खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का 7वां चरण 16मार्च से 15 मई तक…
पशुधन को बचाने के लिए विभाग का बड़ा कदम
16 मार्च से 15 मई तक चलेगा अभियान, सभी पशुओं को मुफ्त टीका, मिलेगा सुरक्षा कवच
FMD टीकाकरण अभियान शुरू, पशुधन सुरक्षा पर जोर
NADCP के तहत बड़े स्तर पर पशुओं का टीकाकरण अभियान
बनवारी,
जयपुर, dusrikhabar.com। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी National Animal Disease Control Programme (NADCP) के तहत खतरनाक बीमारी खुरपका-मुंहपका (FMD) से पशुओं की सुरक्षा के लिए 7वें चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल क्षेत्र से शुरू होकर बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 मार्च, मंगलवार, 2026
किशनगढ़ रेनवाल से अभियान की शुआत 4माह से अधिक आयु के पशुओं को टीका
भारत सरकार की NADCP योजना के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान का 7वां चरण सोमवार को किशनगढ़ रेनवाल तहसील के रघुनाथ गोशाला हरसोली से शुरू किया गया। डॉ. सुनील कुमार जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस FMD टीकाकरण अभियान के तहत 4 माह से अधिक आयु के सभी गोवंश एवं भैंस वंश के पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।
read also:उदयपुर में 300 बेड का अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी सेंटर, 500 करोड़ की लागत
पशुधन प्रसार अधिकारी बंशीधर यादव ने बताया कि अभियान के पहले दिन ही रघुनाथ गौशाला में करीब 50 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जांगिड़ के निर्देशन में टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अभियान की अवधि और लक्ष्य, डिजिटल मॉनिटरिंग होगा
यह अभियान 16 मार्च से 15 मई तक संचालित होगा, जिसमें अधिक से अधिक पशुधन को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। संयुक्त निदेशक हनुमान प्रसाद मीणा के अनुसार, NADCP योजना के तहत टीकाकरण प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। प्रत्येक पशु के कान में लगे 12 अंकों के यूनिक Animal ID टैग के जरिए रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
टीकाकरण के दौरान मोबाइल नंबर पर OTP व जियो-टैग फोटो के माध्यम से डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, जिससे हर पशु का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड सुनिश्चित हो सके। अभियान के दौरान Cold Chain सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहे।

खुरपका-मुंहपका के लिए टीकाकरण अभियान का 7वां चरण
पशुपालकों के लिए अपील
प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने 4 माह से अधिक उम्र के सभी पशुओं को अनिवार्य रूप से खुरपका-मुंहपका (FMD) टीका लगवाएं, ताकि पशुधन सुरक्षित रहे और दुग्ध उत्पादन पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।
अभियान का 7वां चरण 16 मार्च से आरंभ हो गया है जो कि 15 मई तक चलेगा जिसमें सभी पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा।
————–
#FMD Vaccination, #NADCP, #Animal Health, #Rajasthan News, #Livestock Care, #Veterinary News, #Dairy Farming, #Government Scheme, खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान, FMD Vaccination, NADCP योजना, पशुधन टीकाकरण, Animal Disease Control Programme, राजस्थान पशुपालन समाचार
