सरस घी हुआ महंगा: 20 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम, नई कीमतें 8 अप्रेल से लागू

सरस घी हुआ महंगा: 20 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम, नई कीमतें 8 अप्रेल से लागू

सरस घी के रेट बढ़ी: कंज्यूमर पैक पर ₹20 और बल्क पैक पर ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

बाजार में तेजी और प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स के चलते लिया गया फैसला

8 अप्रैल 2026 से लागू नई दरें, सभी पैक्स पर दिखेगा असर

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com।  राजस्थान में डेयरी उत्पादों के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। सरस घी के दामों में बढ़ोतरी करते हुए राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने नई कीमतें लागू कर दी हैं। अब उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 20 रुपए तक ज्यादा भुगतान करना होगा।

read also:जयपुर-टोंक-नागौर-उदयपुर सहित 11 शहरों में मंडल की नई आवासीय योजनाएं

राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरों के अनुसार कंज्यूमर पैक में ₹20 प्रति लीटर और बल्क पैक में ₹10 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। यह नई कीमतें 8 अप्रैल 2026 (बुधवार) से लागू कर दी गई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

क्यों बढ़े दाम?

राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन के अनुसार, बाजार में तेजी और अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स की कीमतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि डेयरी उत्पादों की लागत में वृद्धि, उपभोक्ताओं के खर्च में बढ़ोतरी और बाजार में कीमतों का संतुलन बनाए रखने के लिए सरस ने ये दाम बढ़ाए हैं।

नई कीमतें (प्रमुख पैक्स)

सरस साधारण घी (मोनोकार्टन पैक)

  • 1 लीटर: ₹551 ₹571
  • 500 ml: ₹277 ₹287

सरस गाय का घी (मोनोकार्टन पैक)

  • 1 लीटर: ₹570 ₹590

टिन पैक (बल्क)

  • 15 किलो साधारण घी: ₹9345 ₹9495
  • 15 किलो गाय घी: ₹9630 ₹9780

इसके अलावा 5 लीटर टिन पैक में भी ₹20 प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

read also:राधामोहन अग्रवाल बोले- सीएम भी संगठन से बड़े नहीं: मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा- हमारे यहां सारे निर्णय अकेले मुख्यमंत्री नहीं लेते

उपभोक्ताओं पर असर

सरस घी के दाम बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है, खासकर उन परिवारों पर जो नियमित रूप से डेयरी उत्पादों का उपयोग करते हैं। आपको बता दें कि सरस घी की कीमतों में यह बढ़ोतरी बाजार के मौजूदा हालात को दर्शाती है। आने वाले समय में अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

read also:‘सरस’ ने बदली गांवों की तस्वीर, महिला सशक्तिकरण से किसान सम्मान तक नई क्रांति, RCDF का स्वर्णकाल: Part-2

—————-

#SarasGhee, #PriceHike, #DairyNews, #RajasthanNews, #Inflation, #BreakingNews, सरस घी महंगा, सरस घी नई कीमत, राजस्थान डेयरी फेडरेशन, घी के दाम 2026, डेयरी प्राइस हाइक

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com