
उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, मासूम गौरव शर्मा की मौत
तेज रफ्तार ने ली 15 साल के छात्र की जान
उदयपुर की टूटी सड़कों के कारण फिर उठा सिस्टम पर सवाल
स्कूल से घर लौटते समय 407 वाहन ने साइकिल सवार छात्र को कुचला
हादसे के बाद देबारी रोड पर सड़क जाम, मुआवजे और न्याय की मांग
परिजनों का आक्रोश, कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग
विजय श्रीवास्तव,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के प्रतापनगर मैं एक सड़क हादसा हो गया जिसमें 15 वर्षीय मासूम गौरव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उदयपुर में तेज रफ्तार और बदहाल सड़कों ने एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही उजागर कर दी। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में निजी स्कूल से साइकिल से घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र गौरांग शर्मा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से आ रही 407 गाड़ी ने छात्र को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।

हादसे के बाद लोगों ने बच्चे को तुरंत महाराणा प्रताप हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा न केवल एक परिवार की दुनिया उजाड़ गया, बल्कि शहर की टूटी सड़कों, तेज रफ्तार वाहनों और लचर यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गया।

प्रतापनगर थाना इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा
यह भयावह हादसा बुधवार ट्रांसपोर्ट नगर, देबारी रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र गौरांग शर्मा साइकिल से घर लौट रहा था, सड़क पर गढ्ढा होने के कारण गौरव साइकिल से नीचे गिर गया तभी पीछे से तेज गति से आ रही टाटा 407 लोडिंग वाहन बच्चे के सिर पर चढ़ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हादसे से आक्रोशित परिजन और कॉलोनीवासी मौके पर सड़क पर बैठ गए और देबारी रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बच्चे को न्याय दिलाने, दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रशासन से मुआवजे की मांग की। परिजनों ने कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

हाइवे जाम की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा
गुरुवार दोहपर प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम करने का भी प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए भीड़ को समझाइश दी और हाईवे पर जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई।

टूटी सड़कें और तेज रफ्तार फिर कटघरे में
इस हादसे ने एक बार फिर उदयपुर की खस्ताहाल सड़कों, गड्ढों और तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देबारी रोड पर लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में सवाल उठता है कि गड्ढों और रफ्तार के इस शहर में आखिर हादसों का जिम्मेदार कौन है?
—————
#Udaipur News, #Road Accident, #Student’s Death, #Debari Road, #Pratapnagar Police Station, #Traffic Negligence, #Rajasthan News, #DusriKhabar, Udaipur road accident, 15-year-old student dies, Debari Road accident, Pratapnagar police station area, high speed vehicle, 407 vehicle, road jam protest
