
RHB की बड़ी समीक्षा बैठक: अध्यक्ष वीएस भाले का समयबद्ध कार्य और नई आवासीय योजनाओं पर फोकस
राजस्थान आवासन मंडल चेयरमैन आलोक गुप्ता ने ली समीक्षा बैठक
गुणवत्ता पूर्ण निर्माण और तय समयसीमा में प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश
राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अब तक 2.52 लाख आवासों का हुआ वितरण
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर, dusrikhabar.com। जयपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हों। साथ ही नई आवासीय योजनाओं और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आमजन को बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 26 मार्च, गुरुवार, 2026
जयपुर स्थित आवासन मंडल मुख्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को तय समयसीमा में पूरा करना जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।
read also:अंत समय में भी शिक्षक बना मिसाल, अंगदान से कई लोगों को जीने की उम्मीद
नई आवासीय योजनाओं पर जोर
अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रदेश में बढ़ती आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई आवासीय योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के चयन, भूमि उपलब्धता और क्रियान्वयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज बनाना होगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को किफायती आवास मिल सके।

बैठक में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि आवासन मंडल की पहचान भरोसे और उत्कृष्ट निर्माण से जुड़ी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा।
read also:डेयरी विकास में नवाचारों पर प्रमुख सचिव वीएस भाले ने की RCDF की सराहना
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
अब तक की उपलब्धियां
आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल द्वारा अब तक करीब 2 लाख 52 हजार आवासों का कब्जा दिया जा चुका है। वहीं, पिछले दो वर्षों में 6 हजार से अधिक आवासों का वितरण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मंडल द्वारा आयोजित नीलामी कार्यक्रमों में आमजन की अच्छी भागीदारी देखने को मिली है, जिससे पिछले दो वर्षों में 1842 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
read also:प्रोफिट में RTDC, फिर भी होटल कर्मचारियों को सैलेरी का टोटा…!
इस समीक्षा बैठक में सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ. अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव और वित्तीय सलाहकार केसी कुमावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
—————
#Rajasthan Housing Board, #Jaipur News, #Housing Scheme, #Government Projects, #Real Estate News, #Affordable Housing, राजस्थान आवासन मंडल, नई आवासीय योजनाएं, समयबद्ध कार्य, किफायती आवास, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण,
