बर्लिन में फहराएगा राजस्थान का परचम, ‘रेगिस्तान से राइन नदी’ तक पर्यटन संवाद

बर्लिन में फहराएगा राजस्थान का परचम, ‘रेगिस्तान से राइन नदी’ तक पर्यटन संवाद

बर्लिन में गूंजेगा राजस्थान, ‘रेगिस्तान से राइन नदी’ तक पर्यटन का नया सेतु

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखेगी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत

‘डेजर्ट टू राइन’ थीम से बढ़ेगा वैश्विक पर्यटन सहयोग

जर्मनी के बर्लिन में पर्यटन संवाद से निवेश और टूरिस्ट फ्लो पर फोकस

संदीप, 

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान पर्यटन विभाग 3 से 5 मार्च तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगा। ‘रेगिस्तान से राइन नदी तक’ थीम के साथ प्रदेश की विरासत, संस्कृति, सतत पर्यटन मॉडल और शाही आतिथ्य की झलक अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत की जाएगी।
पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के नेतृत्व में विभाग का प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय बाजार, विशेषकर जर्मनी, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे प्रमुख स्रोत देशों में राजस्थान की ब्रांडिंग को और मजबूत करेगा।

read also: एशिया के सबसे बड़े ट्रेवल एक्सपो में नूपुर संस्थान की बधिर समाज के लिए सशक्त पहल

राजस्थान पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़

राजस्थान, पर्यटन आयुक्त, रुक्मणि रियाड़

पर्यटन आयुक्त रियाड़ ने कहा कि राजस्थान की पहचान ‘लिविंग हेरिटेज’ के रूप में है, जहां किले-महल, लोकसंस्कृति, उत्सव, वन्यजीव और मरुस्थलीय जीवन आज भी जीवंत अनुभव के रूप में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

वैश्विक स्तर पर बढ़ती ‘सस्टेनेबल’ और ‘अनुभव आधारित’ पर्यटन की मांग के बीच राजस्थान और जर्मनी के बीच यह संवाद नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के साथ प्रतिनिधि मंडल में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक पवन जैन व संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह भी शामिल हैं।

read also:तोप-बंदूकों की होली: 451 साल पुरानी वीरता परंपरा 4 मार्च को फिर होगी जीवंत

पर्यटन आयुक्त रियाड़ ने कहा कि राजस्थान की कोशिश है कि यहां आने वाला हर पर्यटक अमिट अनुभव लेकर लौटे। यूरोप में लक्षित प्रचार और निरंतर संवाद से आने वाले वर्षों में पर्यटक आगमन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि रेगिस्तान की सुनहरी आभा और राइन नदी व तटीय हरियाली के बीच यह जुड़ाव केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कृति, पर्यावरण और आर्थिक सहयोग का सशक्त सेतु है। आईटीबी बर्लिन में राजस्थान की भागीदारी भविष्य की वैश्विक साझेदारियों की दिशा तय करने वाली साबित होगी।

read also:महीनों का इंतजार, सटीक इंटेल… खामेनेई पर तब किया हमला, जब एक साथ बैठे थे सारे बड़े नेता

यूरोप से मजबूत होता जुड़ाव

वर्ष 2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में कुल 19,45,068 विदेशी पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। इनमें से 5,75,968 पर्यटक प्रमुख 25 यूरोपिय देशों से की गई। जो कुल विदेशी पर्यटकों का लगभग 29.6 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि यूरोप, राजस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उच्च-क्षमता वाला बाजार है।

जर्मनी 82,703 पर्यटक यात्राओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो यह संकेत देता है कि जर्मन बाजार राजस्थान बेहद खास है।

read also:सूर्य-शनि की खतरनाक युति! इन 3 राशियों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

प्रमुख 25 यूरोपिय देश

1. यूनाइटेड किंगडम – 1,33,978
2. फ्रांस – 1,31,270
3. जर्मनी – 82,703
4. इटली – 71,636
5. स्पेन – 38,841
6. आयरलैंड – 26,864
7. बेल्जियम – 20,629
8. स्विट्जरलैंड – 14,605
9. पोलैंड – 14,471
10. पुर्तगाल – 5,600
11. डेनमार्क – 4,664
12. स्वीडन – 4,093
13. नॉर्वे – 3,714
14. रोमानिया – 3,660
15. ग्रीस – 2,826
16. हंगरी – 2,678
17. चेक गणराज्य – 2,544
18. फिनलैंड – 2,351
19. बुल्गारिया – 1,944
20. स्लोवेनिया – 1,687
21. लिथुआनिया – 1,295
22. यूक्रेन – 1,242
23. सर्बिया – 1,023
24. एस्टोनिया – 994
25. लक्ज़मबर्ग – 656

read also: बीकानेर में कल होली, 3 फरवरी को मनाएंगे धुलंडी पर्व: शाम 6.36 बजे से रात 9 बजे तक होलिका दहन करना श्रेष्ठ

विरासत और सतत विकास पर फोकस

राजस्थान के ऐतिहासिक दुर्ग, मरुस्थलीय सफारी, रणथंभौर जैसे राष्ट्रीय उद्यान, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक उत्सव यूरोपीय पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण हैं। प्रदेश सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है और भड़ला सोलर पार्क जैसे प्रोजेक्ट राज्य की हरित प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ईको-कैंप, सामुदायिक होम-स्टे, प्लास्टिक-मुक्त रिसॉर्ट और ई-बाइक टूर जैसे नवाचार राजस्थान को सस्टेनेबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

read also:पेट्रोल-डीजल 10-12 रुपए तक महंगे हो सकते हैं: सोना ₹30 हजार बढ़कर ₹1.90 लाख तक जा सकता है; अमेरिका-ईरान जंग का असर

आईटीबी में प्रमुख लक्ष्य

आईटीबी बर्लिन में भागीदारी के दौरान

– यूरोपीयन टूर ऑपरेटरों से बी-टू-बी बैठकें
– सांस्कृतिक पर्यटन का प्रचार
– सस्टेनेबल टूरिज्म
– नए पर्यटन सर्किट और अनुभव आधारित पैकेज का प्रस्तुतीकरण

———————— 

#RajasthanTourism, #BerlinEvent, #DesertToRhine, #InternationalTourism, #GermanyIndia, #TourismPromotion, राजस्थान पर्यटन, बर्लिन पर्यटन संवाद, रेगिस्तान से राइन नदी, इंटरनेशनल टूरिज्म प्रमोशन, जर्मनी में राजस्थान

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com