
राजस्थान में मार्च के अंत तक बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक
26 से 31 मार्च के बीच दो वेदर सिस्टम सक्रिय होने के आसार
जयपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश, पारा 3 डिग्री गिरा
पश्चिमी राजस्थान में भी गर्मी से मिली राहत
29 से 31 मार्च के बीच फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
आज मौसम साफ, लेकिन आगे फिर बदलेगा मिजाज
जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले सप्ताह से जारी आंधी-बारिश का दौर अब मार्च के अंत तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय होंगे, जिससे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राजस्थान में इन दिनों बदलते मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। पिछले 24 घंटों में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कोटा, बारां और अजमेर में दोपहर के समय बारिश का असर देखने को मिला।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 मार्च, मंगलवार, 2026
कोटा में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई, वहीं झालावाड़, बूंदी, सवाई माधोपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
जयपुर में गिरा तापमान
राजधानी जयपुर में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर में 8MM बारिश हुई, जबकि शाहपुरा में 5MM और जालसू में 1MM पानी बरसा।
यहां अधिकतम तापमान 28.5°C और न्यूनतम तापमान 19.2°C रिकॉर्ड किया गया।
read also:नेशनल ब्रांड बनने की राह पर “सरस”: दिल्ली के बीकानेर हाउस में सरस आउटलेट का काम शुरु
पश्चिमी जिलों में राहत
पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर में भी बारिश के बाद तापमान सामान्य या उससे नीचे दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
- बाड़मेर: 35.8°C
- बीकानेर: 33°C
- चूरू: 32.4°C
- जैसलमेर: 33.4°C
- जोधपुर: 34.3°C
- गंगानगर: 32.5°C
- उदयपुर: 33.5°C
read also:कल हुआ था क्रैश… आज रॉकेट बना शेयर बाजार, जानिए तेजी का ट्रंप कनेक्शन
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 24-25 मार्च को मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में फिर से हल्की बारिश हो सकती है।
29 से 31 मार्च के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते आंधी-बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।
read also:गीतांजली अस्पताल में हाइब्रिड तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी सफल, 73 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी
————-
#RajasthanWeather, #RainAlert, #JaipurWeather, #WesternDisturbance, #TemperatureDrop, #WeatherUpdate, #RainInRajasthan, #IMD, #MarchWeather, #IndiaWeather, राजस्थान मौसम, बारिश अपडेट, जयपुर मौसम, पश्चिमी विक्षोभ, तापमान गिरावट, राजस्थान बारिश
