सुनियोजित शहरी विकास से बदलेगा राजस्थान का चेहरा: आलोक गुप्ता ने संभाला UDH का कार्यभार

सुनियोजित शहरी विकास से बदलेगा राजस्थान का चेहरा: आलोक गुप्ता ने संभाला UDH का कार्यभार

अतिरिक्त मुख्य सचिव (यूडीएच) बने आलोक गुप्ता, संभाला पदभार

पारदर्शिता, ई-गवर्नेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

स्वच्छता, सीवरेज और शहरी सुविधाओं को मजबूत करने की योजना

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजधानी जयपुर में नगरीय विकास को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक गुप्ता ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (यूडीएच) का पदभार संभालते हुए स्पष्ट किया कि राज्य के शहरों में सुनियोजित शहरी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। 

ACS यूडीएच आलोक गुप्ता

ACS यूडीएच आलोक गुप्ता

जयपुर में सोमवार को आलोक गुप्ता ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (यूडीएच) का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देते हुए शहरों का संतुलित और व्यवस्थित विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 मार्च, मंगलवार, 2026

उन्होंने कहा कि नगरीय विकास के तहत आवास, आधारभूत सुविधाएं और शहरी अवसंरचना को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ विकसित किया जाएगा, ताकि शहरों को आधुनिक और रहने योग्य बनाया जा सके।a

ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता पर जोर

नए यूडीएच प्रमुख ने स्पष्ट किया कि नगरीय निकायों में पारदर्शिता, जवाबदेही और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ कर आमजन को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

read also:गीतांजली अस्पताल में हाइब्रिड तकनीक से जटिल हार्ट सर्जरी सफल, 73 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी

मूलभूत सुविधाओं को किया जाएगा मजबूत

आलोक गुप्ता ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सीवरेज, जल निकासी और शहरी परिवहन जैसी मूलभूत सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी। इससे शहर अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए अनुकूल बनेंगे।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विकास पर फोकस

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए विभागीय समन्वय को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सुझावों को शामिल करते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

read also:स्मार्टफोन की लत से बच्चों का बचपन खतरे में, ‘फ़बिंग’ बना नया सामाजिक संकट..

टीम भावना के साथ काम करने का आह्वा

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम वर्क, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि राज्य में शहरी विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इस अवसर पर जेडीए और यूडीएच विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

read also:रेवाड़ी से जयपुर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन: नीमराना 191 किमी रूट के लिए रेलवे ने फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी

—————

#AlokGupta, #UDH, #UrbanDevelopment, #JaipurNews, #eGovernance, #RajasthanGovernment, #UrbanDevelopment,आलोक गुप्ता, यूडीएच, नगरीय विकास, जयपुर न्यूज, शहरी विकास योजना, ई-गवर्नेंस, राजस्थान विकास

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com