Visitors: 6399094
जयपुर में सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर की मौत, एक गंभीर घायल

जयपुर में सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर की मौत, एक गंभीर घायल

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर सरियों से भरे ट्रेक्टर में घुसी कार

 

जयपुर। रविवार देर रात जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई वहीं दूसरा डॉक्टर गंभीर घायल हो गया। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक कार के सरियों से भरे ट्रेक्टर में घुस जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार डॉक्टर प्रवीण व्यास के शरी में कई सरिए घुस जाने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं साथ में मौजूद डॉक्टर अमित कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर अमित का ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:कमीशन के विवाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि जब कार ट्रेक्टर से टकराई तो तेज धमाका हुआ। रात एक बजे हुए धमाके के कारण आसपास के लोग निकल कर सड़क पर आए और कार में फंसे डॉक्टरों की मदद करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार ट्रेक्टर से करीब पांच से सात फीट तक सरिए बाहर निकले हुए थे जो कार के टकराने पर उसमें सवार डॉक्टरों के शरीर में घुस गए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 29 IAS तो 16 IPS अधिकारियों के तबादले

जानकारी के अनुसार दोनों डॉक्टर दौसा से जयपुर शॉपिंग करने आए थे, शॉपिंग के बाद घर लौटते समय ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर हादसा हो गया। मृतक डॉक्टर प्रवीण व्यास दौसा जिला अस्पताल में डेंटिस्ट के पद पर कार्यरत थे, डॉक्टरों के परिजन सूचना के बाद एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

CATEGORIES
TAGS
Share This