नारायणा हॉस्पिटल की ब्रेन ट्यूमर को लेकर सामाजिक झिझक तोड़ने का प्रयास.

नारायणा हॉस्पिटल की ब्रेन ट्यूमर को लेकर सामाजिक झिझक तोड़ने का प्रयास.

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर की पहल

ब्रेन ट्यूमर को लेकर सामाजिक झिझक तोड़ने का प्रयास 

राजस्थान में गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में संवाद की कमी: डॉ वालिया 

4-5 साल पहले सर्जरी करा चुके मरीजों ने साझा किए सामान्य जीवन में वापसी के अनुभव

विशेषज्ञ बोले— समय पर पहचान और आधुनिक न्यूरोसर्जरी से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन

जागरूकता, मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच और एडवांस टेक्नोलॉजी से बेहतर हो रहे उपचार परिणाम

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। समाज में ब्रेन ट्यूमर को लेकर फैली भ्रांतियों, डर और सामाजिक झिझक को दूर करने के उद्देश्य से नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 से 25 ऐसे मरीज शामिल हुए, जिनकी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी लगभग 4 से 5 वर्ष पूर्व की गई थी। सभी मरीजों ने अपनी पोस्ट-सर्जरी यात्रा, सामने आई चुनौतियों और सामान्य जीवन में वापसी के अनुभव साझा करते हुए यह संदेश दिया कि समय पर पहचान, विशेषज्ञ उपचार और सही पुनर्वास से ब्रेन ट्यूमर के मरीज पूर्ण और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 13 फरवरी, शुक्रवार, 2026

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह जागरूकता फैलाना रहा कि ब्रेन ट्यूमर कोई सामाजिक कलंक नहीं है और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए इसका सफल उपचार संभव है।

मरीजों ने सुनाई हिम्मत और उम्मीद की कहानी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मरीजों ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के बाद शुरुआती दिनों में उन्हें शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम, परिवार के सहयोग और नियमित फॉलोअप के कारण वे धीरे-धीरे स्वस्थ जीवन की ओर लौट सके।

कई मरीज आज अपने पेशेवर और पारिवारिक दायित्वों को पूरी तरह सामान्य रूप से निभा रहे हैं। उनका कहना था कि सही समय पर न्यूरोसर्जरी और सकारात्मक सोच ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।

read also:उदयपुर गीतांजली में राष्ट्रीय स्तर के पैथोलॉजी विशेषज्ञों का सेमिनार, 14-15 फरवरी को…

वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. के. के. बंसल, सीनियर कंसल्टेंट

वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. के. के. बंसल, सीनियर कंसल्टेंट

आधुनिक न्यूरोसर्जरी से बेहतर हुए परिणाम: डॉ. के. के. बंसल

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. के. के. बंसल, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोसर्जरी, ने कहा, “ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही मरीज और उनके परिजन भयभीत हो जाते हैं। लेकिन आधुनिक न्यूरोसर्जरी, एडवांस इमेजिंग और सटीक सर्जिकल तकनीकों के कारण आज उपचार के परिणाम पहले से कहीं बेहतर हैं।

read also: राज्य बजट 2026: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने CM का जताया आभार

अधिकांश मामलों में समय पर सर्जरी से मरीज सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। हमें डर नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा कि सही समय पर पहचान और विशेषज्ञ उपचार से दीर्घकालिक जटिलताओं को कम किया जा सकता है।

read also:कोटा में फिर RTDC की चंबल होटल में लौटेगी रौनक, भरतपुर का होटल सारस भी खुलेगा

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर बलविंदर वालिया

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर बलविंदर वालिया

संवाद की कमी बनती है बाधा: बलविंदर वालिया

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर बलविंदर वालिया ने कहा,“स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में संवाद की कमी अक्सर मरीजों को समय पर उपचार लेने से रोकती है। हमारा उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि जागरूकता और विश्वास का वातावरण तैयार करना है।

ब्रेन ट्यूमर के सफल उपचार के उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि सही समय पर विशेषज्ञ देखभाल से दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।”

read also:SMS स्टेडियम सुरक्षित, जयपुर में हो सकते हैं IPL मैच: मुख्य सचिव ने BCCI को लिखा लेटर; कहा- हाई लेवल कमेटी ने दी क्लीन चिट

नारायणा हॉस्पिटल,क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप गोयल

नारायणा हॉस्पिटल,क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप गोयल

मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच से मिली उल्लेखनीय सफलता: डॉ. प्रदीप गोयल

क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप गोयल ने कहा, “मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच, एडवांस टेक्नोलॉजी और अनुभवी टीम के समन्वय से ब्रेन ट्यूमर उपचार में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। मरीजों की सर्जरी के बाद नियमित मॉनिटरिंग, रिहैबिलिटेशन और काउंसलिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जितनी सर्जरी स्वयं।” 

उन्होंने बताया कि पोस्ट-सर्जरी केयर और नियमित फॉलोअप से मरीजों की रिकवरी प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होती है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षण कई बार सामान्य सिरदर्द की तरह लग सकते हैं, लेकिन इन्हें अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं:

  • लगातार सिरदर्द

  • उल्टी आना

  • दृष्टि में बदलाव

  • दौरे पड़ना

  • व्यवहार में असामान्य परिवर्तन

ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत न्यूरोलॉजिकल जांच कराने की सलाह दी गई।

read also:बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज: युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात; पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया

ब्रेन ट्यूमर कोई सामाजिक कलंक नहीं

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर ने स्पष्ट संदेश दिया कि ब्रेन ट्यूमर कोई सामाजिक कलंक नहीं है। सही जानकारी, समय पर उपचार और सकारात्मक दृष्टिकोण से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

अस्पताल उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक तथा अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। संस्थान न्यूरोसर्जरी, कार्डियक साइंसेज, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और अन्य सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। मरीज केंद्रित देखभाल और आधुनिक चिकित्सा मानकों के माध्यम से अस्पताल निरंतर बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत है।

——————- 

#Brain Tumor Awareness, #Narayana Hospital Jaipur, #Neurosurgery, #Brain Tumor Surgery Success, #Health News Jaipur, #Medical Conference Jaipur, Brain Tumor Symptoms, ब्रेन ट्यूमर, नारायणा हॉस्पिटल जयपुर, ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ब्रेन ट्यूमर उपचार, ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच, जयपुर हेल्थ न्यूज

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com