जयपुर में 17 वर्षीय नाबालिग से रेप परिचित युवक ने किडनैप कर 5 दिन तक बंधक बनाया, पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार
दोस्ती के बहाने नाबालिग को बुलाकर किया किडनैप
5 दिन तक बंधक बनाकर किया रेप, पुलिस ने ढूंढ निकाली पीड़िता
जयपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को दबिश देकर किया गिरफ्तार
जयपुर,dusrikhbar.com। राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप की वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि एक परिचित युवक ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने बुलाकर उसका किडनैप कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा और रेप किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ निकाला और उसके बयान व मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
read also:शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की अलवर एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में मौत
दोस्ती के बहाने बनाया शिकार
पुलिस के अनुसार जयपुर की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले आरोपी युवक का नाबालिग से संपर्क हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच पहचान बढ़ी और आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली।
आरोप है कि इसी दोस्ती का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर नाबालिग का किडनैप कर लिया।
read also:मांस गला देता है यह केमिकल, 800 डिग्री तक तापमान, क्या जंग में इस्तेमाल कर रहा इजरायल?
पांच दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने नाबालिग को अपने कब्जे में रखते हुए पांच दिनों तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के चुंगल से छुटने पर नाबालिग पीड़िता को पुलिस ने ढूंढ निकाला। पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने रविवार शाम दबिश देकर आरोपी युवक को जयपुर ग्रामीण से धर-दबोचा।
————–
#Rape, #Jaipur, #Minor, #POCSO, #FIR registered, #Police, #Accused youth arrested, #Jaipur Rural, #Medical