आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ‘रॉयल सलेक्ट डुलेक्स’ विस्की के 871 कार्टन जब्त…

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ‘रॉयल सलेक्ट डुलेक्स’ विस्की के 871 कार्टन जब्त…

जोधपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 871 कार्टन ‘रॉयल सलेक्ट डुलेक्स’ विस्की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

आबकारी निरोधक दल की सघन रेड, अन्य राज्य की अवैध शराब पर शिकंजा

41,808 पव्वे 180 एमएल क्षमता के बरामद, मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए थी खेप

संयुक्त टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज

संदीप,

जोधपुर, dusrikhabar.com। जोधपुर में आबकारी निरोधक दल की सघन रेड के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रूप से अन्य राज्य में सप्लाई के लिए तैयार की गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया गया। कार्रवाई में कुल 871 कार्टन रॉयल सलेक्ट डुलेक्स विस्की बरामद की गई, जिनमें 180 एमएल क्षमता के 41,808 पव्वे शामिल हैं। मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण अभियोग दर्ज किया गया है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24 फरवरी,मंगलवार, 2026

अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान

अवैध अन्य राज्य की शराब धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई 23 फरवरी को की गई। आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (संभाग जोधपुर) सीमा कविया के निर्देशन में यह सघन रेड संचालित की गई।

उपायुक्त EPF अरविंद प्रताप सिंह, आबकारी अधिकारी हुकम सिंह और जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल पीपाड़ ने अपने कार्य क्षेत्र में यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।

read also:RTI में खुलासा: 20 साल में 200 बाघों का शिकार, “टाइगर स्टेट” मध्यप्रदेश…

871 पेटी में भरी थी ‘रॉयल सलेक्ट डुलेक्स’ विस्की

रेड के दौरान आबकारी निरोधक दल पीपाड़ के प्रभारी अधिकारी भगवत सिंह ने मौके पर महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज करते हुए कुल 871 पेटियों में रखी ‘रॉयल सलेक्ट डुलेक्स विस्की’ अंग्रेजी शराब जब्त की।

बरामद शराब की कुल मात्रा 41,808 पव्वे (प्रत्येक 180 एमएल) है, जो मध्यप्रदेश राज्य में बिक्री के लिए भेजी जानी थी। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश में अवैध शराब सप्लाई की बड़ी साजिश को विफल करने के रूप में देखी जा रही है।

read also:शाही अंदाज में उदयपुर में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को शादी…

आरोपी संजय विश्नोई गिरफ्तार

मौके से संजय विश्नोई निवासी कानावास, थाना बिलाड़ा (जोधपुर) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में कार्रवाई

इस संयुक्त रेड और गश्त अभियान में EI ललित विश्नोई, PO मांगीलाल (जोधपुर ग्रामीण), PO लाला राम (सरदारपुरा), PO भगवान सिंह (जोधपुर पश्चिम) तथा CI RP विक्रम सिंह (जोधपुर पूर्व) अपनी-अपनी टीमों सहित शामिल रहे। EPF जिला जोधपुर की टीम ने भी कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।

read also:जिला हॉस्पिटल में 8-महीनों से कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी: प्रताड़ित करने का आरोप लगाया; ठेकेदार बोला- मिलते ही कर देंगे भुगतान

जोधपुर आबकारी विभाग की कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

————— 

#Jodhpur News, #Excise Department, #Illegal Liquor Seizure, #Rajasthan Crime News, #Royal Select Deluxe Whisky, #MP Liquor Supply, #Abkari Raid, आबकारी निरोधक दल की सघन रेड, जोधपुर अवैध शराब बरामद, 871 कार्टून रॉयल सलेक्ट डुलेक्स विस्की, मध्यप्रदेश अवैध शराब सप्लाई, जोधपुर आबकारी विभाग कार्रवाई

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com