
मांगरोल में जेके सीमेंट का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर
ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के साथ साझेदारी में लगा मेगा हेल्थ कैंप
महिलाओं को रोजगार और माहवारी स्वच्छता पर विशेष जागरूकता
150 से अधिक ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज और दवाइयों का लाभ
संदीप,
निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), dusrikhabar.com। निम्बाहेड़ा क्षेत्र के ग्राम मांगरोल में जेके सीमेंट की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस मेगा हेल्थ कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और विशेष रूप से महिलाओं में माहवारी स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देना था।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27 फरवरी, शुक्रवार, 2026
जे.के. सीमेंट वर्क्स लिमिटेड, निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल यूनिट के यूनिट हेड मनीष तोष्णीवाल के निर्देश पर CSR गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांगरोल, निम्बाहेड़ा ब्लॉक में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

यह आयोजन ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन के सहयोग से “स्पर्श प्रोजेक्ट” के तहत किया गया। इस पहल का मकसद सैनिटरी नैपकिन उपक्रम के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और आने वाले समय में 40 से अधिक गांवों तथा निम्बाहेड़ा नगर परिषद क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना है।
read also:कम्प्यूटर टंकण परीक्षा-2026: 28 मार्च को होगी परीक्षा, 19 मार्च अंतिम तिथि
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम का शुभारंभ जेके सीमेंट मांगरोल के टेक्निकल हेड मुरली लड्ढा, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, मांगरोल सरपंच गोपाल रूला, आईआर हेड भुवनेश सिंह और CSR हेड राहुल कुमार ने किया। शिविर में जनरल फिजिशियन और गायनिक डॉक्टर की विशेष व्यवस्था की गई। ग्रामीणों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए और आवश्यक दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क वितरित की गईं। इस आयोजन से 150 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। प्रत्येक लाभार्थी को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

read also:तोप-बंदूकों की होली: 451 साल पुरानी वीरता परंपरा 4 मार्च को फिर होगी जीवंत
महिलाओं और बच्चों की रही विशेष भागीदारी
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। विशेष रूप से माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, ताकि ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिल सके। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए जेके सीमेंट CSR पहल के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
read also:गीतांजली सिनेप्स–2026: आत्म-विकास का मंत्र, प्रेरणा और मनोरंजन, जाकिर खान ने बनाई शाम
—————-
#JK Cement CSR, #Free Health Camp Rajasthan, #Mangrol News, #Nimbahera News, #Rural Health Initiative, #Sanitary Napkin Awareness, #Chittorgarh News, जेके सीमेंट CSR पहल, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मांगरोल स्वास्थ्य कैंप, माहवारी स्वच्छता जागरूकता, स्पर्श प्रोजेक्ट, ग्रीन पहाड़ी फाउंडेशन#
