
JK सीमेंट निंबाहेड़ा-मांगरोल में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, तिरंगे को दी सलामी
जेके सीमेंट निंबाहेड़ा में ध्वजारोहण, परेड और सम्मान समारोह के साथ मना गणतंत्र दिवस
संविधान हमारी लोकतांत्रिक पहचान, देश के विकास में निभानी होगी सक्रिय भूमिका : मनीष तोषनीवाल
मांगरोल प्लांट में तिरंगा फहराया, खेलकूद विजेताओं और कर्मचारियों को किया गया सम्मान
निम्बाहेड़ा/चित्तोड़गढ़, dusrikhabar.com। राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक संस्थान जेके सीमेंट में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। निंबाहेड़ा और मांगरोल प्लांट में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से ध्वजारोहण, परेड, सम्मान समारोह और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों की व्यापक भागीदारी रही।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28जनवरी, बुधवार, 2026

निंबाहेड़ा में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों को किया सम्मानित
निंबाहेड़ा स्थित जेके सीमेंट संस्थान में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिसने कार्यक्रम को अनुशासित और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।
read also: ब्लास्टिंग से घरों में दरारें, टपकने लगा पानी: आदित्य अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ..
कार्यक्रम में वर्ष पर्यन्त उत्तम उपस्थिति दर्ज कराने वाले कर्मचारियों और श्रमिक साथियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया। श्रेष्ठ सुरक्षा कर्मियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
read also:जयपुर में ARCH कॉलेज में Erasmus+ अंतरराष्ट्रीय Co-LIFE कार्यशाला शुरू
संविधान हमारी लोकतांत्रिक नींव, देश के विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका : मनीष तोषनीवाल
अपने संबोधन में मनीष तोषनीवाल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने भारतीय संविधान को अपनाया, जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की नींव है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय नागरिकों की एकता, अखंडता और विविधता में एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें संविधान के तहत मिली स्वतंत्रता और अधिकारों की महत्ता का एहसास कराता है।
read also:राजधानी जयपुर में सरकारी संस्थानों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम मिलकर संविधान की गरिमा बनाए रखें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एचआर एवं ईआर हेड प्रभाकर मिश्रा, सिक्योरिटी हेड दुष्यंत सिंह, क्वालिटी हेड धनंजय कुमार, प्रोसेस हेड नितिन नलावडे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जेके सीमेंट श्रमिक संघ, निंबाहेड़ा के अध्यक्ष घीसा लाल स्वामी एवं महामंत्री राज सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी और श्रमिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहित राव द्वारा किया गया।
read also:गणतंत्र दिवस पर राजभवन से अमर जवान ज्योति तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

मांगरोल प्लांट में भी फहराया तिरंगा, खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं और कर्मचारियों का हुआ सम्मान
आयोजन में जेके सीमेंट मांगरोल प्लांट में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यहां टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लढ़ा ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी और निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान वर्ष भर उत्तम उपस्थिति दर्ज कराने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
read also:दुनिया की 25% GDP, ट्रंप को चैलेंज… भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’
इस अवसर पर मैकेनिकल हेड दीपक सोनी, सिक्योरिटी हेड अनुज सिंह, क्वालिटी हेड सुरेंद्र जोशी, इलेक्ट्रिकल हेड विकेश जैन, पैकिंग प्लांट हेड जगन्नाथ अड़की, मेडिकल ऑफिसर पंकज मणि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतिका शेखावत ने किया।
read also:RTO इंस्पेक्टर की अवैध वसूली गैंग बेनकाब: दलालों का बंधा था कमीशन, लिस्ट के आधार पर होती थी वसूली
————–
#JK Cement, #Republic Day, #Nimbahera, #Mangrol, #Rajasthan Industry, #Industrial News, #Constitution Day, #Workers Honor, JK Cement, Republic Day 2025, Nimbahera JK Cement, Mangrol Plant, Flag Hoisting, Constitution, Labour Honor, Sports Competition, JK Cement Rajasthan
