ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन…! 

ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन…! 

दुनिया के सबसे बड़े ट्रेवल मार्ट में राजस्थान का नया मॉडल

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के सवाल के बाद ‘आउटकम’ पर फोकस 

दो दिन पहले पहुंची टीम, एजेंटों से सीधी बातचीत और ठोस रणनीति

वैश्विक मंच पर विरासत, फिल्म पर्यटन नीति और सतत पर्यटन मॉडल की दमदार प्रस्तुति

बर्लिन में ब्रांड राजस्थान: रणनीति, संवाद और परिणाम की तैयारी

क्या इस बार ITB से मिलेगा वास्तविक ‘रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट’?

विजय श्रीवास्तव,

बर्लिन,dusrikhabar.com। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित विश्व के सबसे बड़े ट्रेवल ट्रेड शो ITB बर्लिन में इस बार राजस्थान पर्यटन विभाग की मौजूदगी केवल औपचारिक नहीं रही। पर्यटन के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के ‘परिणाम’ संबंधी सवाल ने विभाग को नई रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस बार टीम दो दिन पहले ही बर्लिन पहुंची और एजेंटों से व्यक्तिगत संवाद कर पर्यटकों को राजस्थान लाने की ठोस रणनीति पर काम किया। उद्घाटन समारोह से आगे बढ़कर ‘प्रमोशन ऑन ग्राउंड’ की सक्रियता ने यह संकेत दिया कि अब विभाग पार्टिसिपेशन नहीं, बल्कि आउटकम पर फोकस कर रहा है।

आपको बता दें कि न्यूज वेबसाइट दूसरी खबर पर प्रकाशित पर्यटन आलाकमान ने पूछा “आउटकम” क्या है? के बाद विभागीय अधिकारी इस बार रणनीति तैयार कर शायद पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं।

औपचारिकता से आगे: ITB में दिखी नई कार्यशैली

3 मार्च को शुरू हुए ITB बर्लिन 2026 में हॉल 5.2 स्थित राजस्थान पर्यटन विभाग के स्टैंड 200 का उद्घाटन भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

read also:सिर्फ स्टॉल नहीं, स्ट्रैटेजी चाहिए: ITB 2026 में राजस्थान का इम्तिहान…!

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 को भी शोकेस किया, जिससे राज्य में फिल्म शूटिंग और अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन को बढ़ावा देने की संभावनाएं मजबूत हुईं। उद्घाटन समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रूकमणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन और संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह मौजूद रहे।

ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन 

सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि इस बार केवल उद्घाटन तक गतिविधियां सीमित नहीं रहीं, बल्कि सभी अधिकारी राजस्थान के प्रमोशन में सक्रिय रूप से जुटे नजर आए। इसे राजस्थान पर्यटन के लिए एक नई कार्यसंस्कृति की शुरुआत माना जा रहा है।

read also:अमेरिका-इजराइल के हमलों से पेट्रोल-डीजल 12रुपए तक हो सकता महंगा…

एजेंट संवाद, रणनीतिक तैयारी और मजबूत ब्रांडिंग

इस बार ITB बर्लिन में राजस्थान की टीम अन्य राज्यों की तर्ज पर पूरी तैयारी के साथ पहुंची। राजस्थान मंडप को सांस्कृतिक भव्यता, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति से सजाया गया, जिससे यह आकर्षण का केंद्र बना रहा।

राजस्थान पर्यटन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रही आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने राजस्थान फाउंडेशन जर्मनी के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह राणा से पर्यटन बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की। राजस्थान पवेलियन में आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, टूर ऑपरेटर्स और आगंतुकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

एजेंटों से अलग-अलग मुलाकात कर उन्हें राजस्थान के विरासत पर्यटन, स्थापत्य धरोहर, सांस्कृतिक आयोजनों और सतत पर्यटन मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

read also:असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

राजस्थान के स्टॉक होल्डर के रूप में FHTR, ट्रूली इंडिया पैलेस ऑन व्हील्स, अल्केमी दू वोयाज प्राइवेट लिमिटेड और इंटरएक्टिव टूर्स टू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह पहली बार देखने को मिला कि राजस्थान से पहुंचे सभी अधिकारी मंडप में लगातार उपस्थित रहकर प्रमोशनल गतिविधियों में शामिल रहे।

विरासत, सतत पर्यटन और फिल्म नीति का वैश्विक प्रदर्शन

ITB बर्लिन, जो वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा है और इस वर्ष अपना 60वां संस्करण मना रहा है, विश्व पर्यटन उद्योग का अग्रणी मंच माना जाता है। 3 से 5 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न देशों और गंतव्यों को भौगोलिक विभाजन के साथ प्रदर्शित किया जाता है।

read also:होली पर मंडोर में निकली रावजी की गैर: राव बने युवक के साथ नाचे लोग, शहर में युवाओं ने खेली कड़ाही होली

साहसिक पर्यटन, व्यावसायिक यात्रा, चिकित्सकीय पर्यटन और ट्रैवल टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बीच राजस्थान ने अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार परंपरा और सतत पर्यटन दृष्टिकोण को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। आगामी दिनों में व्यावसायिक बैठकों, वीडियो प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लक्ष्य के साथ वैश्विक नेटवर्किंग करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस बार की सक्रियता आयोजन के बाद भी फॉलोअप और डेटा-आधारित समीक्षा के रूप में जारी रही, तो “रेगिस्तान से राइन” तक राजस्थान की ब्रांड पहचान और सशक्त हो सकती है।

read also:उदयपुर में जगदीश चौक पर उड़ी गुलाल,डीजे पर झूमे युवा: देशी-विदेशी टूरिस्ट ने भी जमकर फेंका रंग, पंजाब के राज्यपाल ने भी खेली होली

ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन...

‘उपस्थिति’ नहीं, अब ‘परिणाम’ की दिशा

राजस्थान पर्यटन के लिए ITB बर्लिन 2026 केवल एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि कार्यशैली में बदलाव का संकेत की ओर बढ़ रहा है। जिसका काफी श्रेय जाता है पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ को।

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के सवाल के बाद विभाग का सक्रिय रुख यह दर्शाता है कि अब करोड़ों के निवेश से ठोस परिणाम प्राप्त करने की दिशा में गंभीर प्रयास शुरु हो चुके हैं। यदि यही ऊर्जा और रणनीतिक दृष्टिकोण जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर राजस्थान की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

————–

#ITBBerlin2026, #RajasthanTourism, #GlobalTourism, #FilmTourismPolicy, #SustainableTourism, #BerlinEvent, #TourismNews, ITB बर्लिन 2026, राजस्थान पर्यटन, प्रवीण गुप्ता, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान पवेलियन, फिल्म पर्यटन नीति 2025, विदेशी पर्यटक, सतत पर्यटन मॉडल

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com