
अतिक्रमण पर आवासन मण्डल का जीरो टॉलरेंस…
राजस्थान आवासन मंडल ने 70 करोड़ की व्यावसायिक भूमि से हटाया अवैध कब्जा
जेसीबी से ध्वस्त किया गया अवैध फाउंडेशन निर्माण
सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई
नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhabar.com। अतिक्रमण के प्रति 0 टॉलरेंस नीति पर चलते हुए राजस्थान आवासन मण्डल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंदिरा गांधी नगर, सेक्टर-1, जयपुर में स्थित मण्डल की अधिग्रहीत एवं व्यावसायिक उपयोग हेतु नियोजित भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया गया। लगभग ₹70 करोड़ मूल्य की इस बहुमूल्य भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए मण्डल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
read also:आरटीडीसी को स्थायी नेतृत्व की दरकार..! अतिरिक्त प्रभार से चल रहा विभाग
7000 वर्ग मीटर भूमि पर किया गया था अवैध कब्जा
राजस्थान आवासन मण्डल की जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-1 में स्थित लगभग 7000 वर्ग मीटर भूमि पर पिछले दो माह के दौरान अवैध रूप से फाउंडेशन निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। यह भूमि मण्डल द्वारा व्यावसायिक उपयोग के लिए पहले से ही नियोजित थी।

जेसीबी से ध्वस्तीकरण, अवैध निर्माण हटाया गया
शुक्रवार को राजस्थान आवासन मण्डल के खण्ड-प्रथम कार्यालय द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर पूरी तरह हटाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मण्डल की बहुमूल्य व्यावसायिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नियोजित शहरी विकास को बाधित होने से बचाना रहा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 फरवरी, शनिवार, 2026
₹70 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को कराया मुक्त
मण्डल अधिकारियों के अनुसार, जिस भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, उसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70 करोड़ है। यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए की गई कि राजस्थान आवासन मण्डल की अधिग्रहीत भूमि का उपयोग केवल शहरी विकास योजनाओं के अनुरूप ही किया जाए।
read also:वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 का भव्य आगाज़, कैलाश खैर ने…
अवैध अतिक्रमण किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं: सचिव
इस संबंध में राजस्थान आवासन मण्डल के सचिव गोपाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “राजस्थान आवासन मण्डल की अधिग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। मण्डल की बहुमूल्य सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी यदि कहीं अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।”
read also:सीएम की सेहत से खिलवाड़! नोवोटेल होटल की हॉस्पिटेलिटी पर गंभीर सवाल..!
निरंतर जारी रहेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान
राजस्थान आवासन मण्डल ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहरी विकास योजनाओं के अनुरूप भूमि का नियोजित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर का विकास व्यवस्थित और नियोजित रूप से हो सके।
—————
#RajasthanAwasanMandal, #EncroachmentAction, #JaipurNews, #IllegalConstruction, #PublicProperty, #UrbanDevelopment, #ZeroTolerance, राजस्थान आवासन मण्डल, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, ₹70 करोड़ की भूमि, इंदिरा गांधी नगर जयपुर, अवैध निर्माण, व्यावसायिक भूमि, JECC नहीं, शहरी विकास, सार्वजनिक संपत्ति
