स्वर्णकार समाज ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, स्वर्णकार समाज को सुरक्षा की मांग

स्वर्णकार समाज ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, स्वर्णकार समाज को सुरक्षा की मांग

झोटवाड़ा में तिरंगा फहराया, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सोना-चांदी के भाव, सुरक्षा और पुलिस प्रताड़ना जैसे मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जयपुर पश्चिम संस्था द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव-हनुमान मंदिर, सोनी कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28जनवरी, बुधवार, 2026

भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने किया ध्वजारोहण

कार्यक्रम संयोजक गौपुत्र मनोज सोनी (लाम्बा) ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने की। इस अवसर पर उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में भाजपा जयपुर शहर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, खातीपुरा मंडल (भाजपा) के अध्यक्ष मालसिंह शेखावत सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।

read also:जयपुर में ARCH कॉलेज में Erasmus+ अंतरराष्ट्रीय Co-LIFE कार्यशाला शुरू

बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह के मुख्य अतिथि वेदप्रकाश सोनी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी किरण सोनी और अनिल सोनी की उपस्थिति में बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया। साथ ही कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे।

read also:ब्लास्टिंग से घरों में दरारें, टपकने लगा पानी: आदित्य अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ..

स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष राजाबाबू सोनी द्वारा स्वर्णकार समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अमित गोयल को एक ज्ञापन सौंपा गया। संस्था के परामर्शदाता कैलाशचंद सारडीवाल ने मंच से उपस्थित जनप्रतिनिधियों को समाज की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

क्या है ज्ञापन में

  • सोना-चांदी के लगातार बढ़ते भावों में स्थिरता लाने के लिए केंद्र सरकार स्तर पर मांग उठाने,

  • स्वर्णकार व्यापारियों के साथ बढ़ती लूट, डकैती और हत्या की घटनाओं पर रोक लगाने,

  • स्वर्णकार व्यापार क्षेत्रों में सुरक्षा की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने,

  • धारा 317 के तहत निर्दोष स्वर्णकार व्यापारियों को पुलिस प्रताड़ना से बचाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय,

  • स्वर्णकार समाज के महापुरुषों के नाम पर सर्किल, चौराहे, मार्ग, कॉलोनियां और व्यापार मंडलों का नामकरण करने जैसे अहम मुद्दे शामिल किए गए।

read also:कैमरे पर MBBS की फर्जी डिग्री वाले डॉक्टर: रजिस्ट्रेशन कैंसिल के बावजूद हॉस्पिटल खोला, ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

अमित गोयल ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

अपने संबोधन में अमित गोयल ने ज्ञापन में उल्लेखित सभी बिंदुओं पर सक्षम स्तर से सहयोग और समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम के समापन पर संस्था के महामंत्री योगेश कुमार सोनी द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

—————

स्वर्णकार समाज, गणतंत्र दिवस समारोह, जयपुर झोटवाड़ा, अमित गोयल, 77वां गणतंत्र दिवस, सोना-चांदी के भाव, स्वर्णकार व्यापारियों की सुरक्षा, जयपुर, झोटवाड़ा, स्वर्णकार समाज, गणतंत्र दिवस, अमित गोयल, भाजपा, सोनी कॉलोनी, सामाजिक कार्यक्रम

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com