
गिट्स ने 2025 बैच के स्टूडेंट्स को प्रदान की डिग्रियां और गोल्ड मेडल
उदयपुर के गिट्स में ग्रैंड डिग्री वितरण समारोह
2025 बैच के विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां
टॉपर्स ने बढ़ाया संस्थान का मान, गोल्ड मेडल से नवाजे गए छात्र
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के प्रतिष्ठित गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) में वर्ष 2025 बैच के विद्यार्थियों के लिए भव्य डिग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बी.टेक., एम.टेक., एमबीए और एमसीए के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में शिक्षा, तकनीक और भविष्य के भारत निर्माण को लेकर चर्चा हुई।
उदयपुर के डबोक स्थित गिट्स में आयोजित इस भव्य डिग्री वितरण समारोह में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के सानिध्य में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 17 मार्च, मंगलवार, 2026
मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र कुमार टायलिया ने कहा कि “डिग्री केवल प्रमाण पत्र नहीं बल्कि मेहनत और संघर्ष का प्रतीक है”। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि प्रो. कैलाश सोडानी ने कहा कि तकनीक समाज को बेहतर बनाने का माध्यम है, और अब विद्यार्थियों के सामने अवसरों की नई दुनिया खुल चुकी है।

गीतांजली ग्रुप चेयरमैन, जेपी अग्रवाल GITS उदयपुर में (फाइल फोटो)
गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे. पी. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विकसित भारत के भावी इंजीनियर, प्रबंधक एवं तकनीकी विशेषज्ञ हैं, जिनके विचार और नवाचार भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। गीतांजली ग्रुप को अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि संस्थान से प्राप्त शिक्षा विद्यार्थियों को उनके लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है। शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रक्रिया भी है।
read also:JK लक्ष्मी सीमेंट बना राजस्थान रॉयल्स का प्रिंसिपल स्पॉन्सर, जर्सी पर दिखेगा ब्रांड
निदेशक कनिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी। वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्ना कुमार ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम है।
इन टॉपर्स ने किया कमाल
इस गिट्स उदयपुर डिग्री वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन किया—
-
रुद्रांश माहेश्वरी (CSE-AI) – 90.06% के साथ RTU में प्रथम स्थान
-
वैशाली – छठा स्थान
-
जागृति श्रीमाली – सातवां स्थान
-
प्राची पानेरी (Electrical) – 89.41% के साथ तृतीय स्थान
-
शिवम मंत्री, शुभम मंत्री – छठा एवं सातवां स्थान
-
कैलाश सुथार (Mechanical) – तृतीय स्थान
-
हिमानी पालीवाल (MCA) – तृतीय स्थान
-
श्रेया गन्ना – चौथा स्थान
-
कृतिका जैन, विनय शुक्ला – सातवां व आठवां स्थान
-
सिद्धि चपलोत (M.Tech) – प्रथम स्थान
-
स्वाति सेठ – द्वितीय स्थान
इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
read also:उदयपुर में 300 बेड का अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी सेंटर, 500 करोड़ की लागत
आयोजन की खास बातें
-
डिग्री वितरण समारोह गिट्स उदयपुर में छात्रों को शपथ दिलाई गई
-
कार्यक्रम का संचालन डॉ. महविश ब्लूच द्वारा किया गया
-
डॉ. राधा चौधरी ने शपथ ग्रहण प्रक्रिया सम्पन्न कराई
-
बी.एल. जांगिड़ ने समय प्रबंधन और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया
————————-
#GITS Udaipur, #Convocation 2025, #RTU Results, #Engineering Students, #Udaipur News, #Education News Rajasthan, #MBA MCA Results, #Technical Education, गिट्स उदयपुर, डिग्री वितरण समारोह, GITS Udaipur Convocation 2025, RTU मेरिट लिस्ट, उदयपुर एजुकेशन न्यूज, इंजीनियरिंग कॉलेज उदयपुर
