
गीतांजली सिनेप्स–2026: आत्म-विकास का मंत्र, प्रेरणा और मनोरंजन, जाकिर खान ने बनाई शाम
“सफल जीवन का सबसे बड़ा निवेश स्वयं में किया गया निवेश है” – जे.पी. अग्रवाल
ज़ाकिर खान ने हंसी और अनुभवों से भरी प्रेरणा दी, 27 फरवरी को बादशाह की कॉन्सर्ट नाइट
गीतांजली यूनिवर्सिटी में जोश, ऊर्जा और रचनात्मकता से सराबोर रहा महोत्सव
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर स्थित गीतांजली यूनिवर्सिटी में आयोजित गीतांजली सिनेप्स–2026 ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई उड़ान दी। मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों की जबरदस्त भागीदारी रहीं।
इसके साथ ही यह बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महोत्सव उत्साह, ऊर्जा और उल्लास से भरपूर रहा। रंगारंग प्रस्तुतियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों ने पूरे परिसर को जीवंत नजर आया। (Gitanjali Synapse-2026: Mantras of self-development, inspiration and entertainment, Zakir creates an evening)
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27 फरवरी, शुक्रवार, 2026

गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल
इंस्पिरोग्रूव ईव: आत्म-विकास का स्पष्ट संदेश
महोत्सव का मुख्य आकर्षण “इंस्पिरोग्रूव ईव” रहा, जिसकी शुरुआत गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का वास्तविक राष्ट्र-निर्माता है और भारत की प्रगति उसकी युवा शक्ति, अनुशासन और दूरदर्शिता पर निर्भर करती है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा— “सफल जीवन का सबसे बड़ा निवेश, स्वयं में किया गया निवेश है।” केवल प्रतिभा पर्याप्त नहीं, बल्कि उत्कृष्टता, आत्म-अनुशासन, समय प्रबंधन और कौशल विकास ही सफलता की असली कुंजी हैं।
read also:नागौर में स्वच्छ भारत मिशन: निकाय स्तर पर उत्कृष्ट कर्मचारी होंगे सम्मानित…
वैश्विक प्रेरणाएंं और Gen-Z को संदेश
जे.पी. अग्रवाल ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करने वाले व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए बताया कि नारायण मूर्ति, सुंदर पिचाई, अतुल गावंडे, सिद्धार्थ मुखर्जी और आशीष झा जैसे नाम युवाओं के लिए निरंतर प्रेरणा हैं।
डिजिटल युग में Gen-Z की बढ़ती स्क्रीन-लत पर चिंता जताते हुए उन्होंने “डिजिटल अनुशासन” और “डिजिटल उपवास” का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है और आत्ममंथन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति व सकारात्मक आदतें साधारण व्यक्ति को असाधारण बनाती हैं।
read also:2 साल की बच्ची में रेयर आई कैंसर का ऑप्थैल्मिक आर्टरी कीमोसर्जरी से इलाज
जीवन का दर्पण: प्रयास, मुस्कान और सफलता
अपने संबोधन के अंत में जेपी अग्रवाल ने जीवन को दर्पण बताते हुए तीन सूत्र दिए, उन्होंने कहा कि-
-
आप जीवन को मुस्कान देंगे, तो वह मुस्कान लौटाएगा।
-
आप बहाने देंगे, तो बहाने ही मिलेंगे।
-
आप प्रयास देंगे, तो जीवन सफलता का उपहार देगा।
अग्रवाल ने ज़ाकिर खान की संघर्षपूर्ण यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि जुनून, धैर्य और निरंतर मेहनत से नई ऊंचाइयां पाई जा सकती हैं।
read also:गुलाबी ई-बसों से बदलेगी आबोहवा, ट्रायल रन शुरु, 8 शहरों में ई-बसें चलाने की तैयारी…

स्टेंडअप कॉमेडियन, शायर जाकिर खान
ज़ाकिर खान: हंसी के साथ जीवन का सच
“इंस्पिरोग्रूव ईव” में प्रख्यात स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक और शायर ज़ाकिर खान की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उनका स्वागत गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल, वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल और विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास ने किया।
अपने खास अंदाज़ में ज़ाकिर खान ने जीवन की चुनौतियों, असफलताओं और आत्मविश्वास पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा “अगर रास्ता कठिन है, तो समझ लीजिए कि मंज़िल खास है।” सभागार तालियों और ठहाकों से गूंज उठा, और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा व सकारात्मक सोच का संचार हुआ।
read also:पिता ने बेटी के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट ने खोले कई दर्दनाक राज
प्रतियोगिताएं, सम्मान और रंगारंग प्रस्तुतियां
गीतांजली सिनेप्स–2026 के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
27 फरवरी को बादशाह की धमाकेदार कॉन्सर्ट नाइट
महोत्सव के भव्य समापन के रूप में 27 फरवरी 2026 को सुप्रसिद्ध रैपर बादशाह की कॉन्सर्ट नाइट आयोजित की जाएगी, जो इस आयोजन को और भी यादगार बनाएगी।
—————-
#Gitanjali Synapse 2026, #Gitanjali University Udaipur, #JP Aggarwal, #Zakir Khan, #Badshah Concert, #Youth Motivation, #Cultural Fest, #Student Life, गीतांजली सिनेप्स–2026, गीतांजली यूनिवर्सिटी उदयपुर, जे.पी. अग्रवाल प्रेरक भाषण, इंस्पिरोग्रूव ईव, ज़ाकिर खान, बादशाह कॉन्सर्ट, युवा प्रेरणा, आत्म-विकास
