जयपुर में अनुपम खेर का 500वां शो: RIC में गूंजेगा ‘कुछ भी हो सकता है’…

जयपुर में अनुपम खेर का 500वां शो: RIC में गूंजेगा ‘कुछ भी हो सकता है’…

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में खास प्रस्तुति

रंग राजस्थान फेस्टिवल के तहत वरिष्ठ अभिनेता की प्रेरक एकल प्रस्तुति

499 शो पूरे, जयपुर में होगा 500वां मंचन

5 शहरों में 1500 कलाकारों का महाकुंभ, NSD के दिग्गज निर्देशकों की भागीदारी

कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान पर्यटन और RIC का ज्वॉइंट वेंचर

नवीन सक्सेना,

जयपुर, dusrikhabar.com। बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर गुलाबी नगरी में अपने चर्चित एकल नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ के 500वें शो के लिए पहुंचे हैं। यह विशेष प्रस्तुति रंग राजस्थान फेस्टिवल के अंतर्गत गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित होगी। देशभर में 499 सफल मंचनों के बाद जयपुर इस ऐतिहासिक 500वें शो का साक्षी बनेगा।

read also:19 जिलों में राजस्थान पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 214 गिरफ्तार

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे जयपुर

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे जयपुर

एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत, प्रशंसकों में उत्साह

बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेता का भव्य स्वागत किया गया। एक्टर हनी ट्रूपर और शुभम गुप्ता ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों ने अनुपम खेर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और आगामी प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत में खेर ने कहा कि ‘कुछ भी हो सकता है’ केवल एक नाटक नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों से जुड़ी प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने बताया कि यह नाटक संघर्ष, असफलता, आत्मविश्वास और सपनों को साकार करने की कहानी कहता है, जिससे हर आयु वर्ग के दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं।

व्यक्तिगत और पेशेवर संघर्ष की कहानी

उल्लेखनीय है कि ‘कुछ भी हो सकता है’ अनुपम खेर के जीवन से प्रेरित एकल नाट्य प्रस्तुति है। इसमें वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर संघर्षों को बेहद रोचक और भावनात्मक अंदाज में साझा करते हैं। यह नाटक युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ दर्शकों को भी सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देता है।

read also:ITB बर्लिन 2026 में बदला अंदाज़: फीता काटने से आगे बढ़ा राजस्थान पर्यटन…! 

5 शहरों का सांस्कृतिक सफर, 1500 कलाकारों का संगम

23 फरवरी से बीकानेर से शुरू हुई अनूठी ‘रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा’ 21 मार्च तक प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों—बीकानेर, जयपुर, भीलवाड़ा, जोधपुर और अजमेर—का सफर तय करेगी।

यह महोत्सव कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान पर्यटन विभाग और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। आयोजन प्रबंधन जयपुर की प्रतिष्ठित संस्था ‘रंग मस्ताने’ और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) द्वारा किया जा रहा है। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में देश-दुनिया के करीब 1500 कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

read also:सिर्फ स्टॉल नहीं, स्ट्रैटेजी चाहिए: ITB 2026 में राजस्थान का इम्तिहान…!

NSD और दिग्गज निर्देशकों के नाटकों की गूंज

उत्सव के दौरान NSD और देश के 20 ख्यातिप्राप्त निर्देशकों के नाटकों का मंचन किया जाएगा। इनमें रामगोपाल बजाज, फिरोज अब्बास खान और देवेंद्र राज अंकुर जैसे दिग्गज शामिल हैं।

प्रमुख प्रस्तुतियां:

  • 5 मार्च – शाम 5:30 बजे: महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में ‘ताजमहल का टेंडर’

  • 5 मार्च – शाम 7:30 बजे: RIC में ‘कुछ भी हो सकता है’ (500वां शो)

  • 6 मार्च – दोपहर 3:00 बजे: जवाहर कला केंद्र में ‘गद पट्टी और रेख’ (संदीप मदान फेलोशिप)

  • 6 मार्च – शाम 5:30 बजे: ‘शून्य गढ़ शहर’ (निर्देशन: राजेंद्र पांचाल)

  • 6 मार्च – शाम 7:30 बजे: RIC में ‘थीव्स कार्निवल’ (NSD दिल्ली)

  • 7 मार्च – शाम 7:30 बजे: RIC में NSD रिपर्टरी द्वारा ‘जनक नंदिनी’

read also:आनासागर झील से एक-मीटर तक मिट्टी निकालेंगे, भरेगा ज्यादा पानी: 78 करोड़ का प्रस्ताव तैयार; स्पीकर देवनानी ने झील का दौरा कर निर्देश दिए

मैथिली ठाकुर की लोकधुनों के साथ होगा समापन

जयपुर में इस कला उत्सव का भव्य समापन 8 मार्च शाम 7:30 बजे RIC में होगा। समापन संध्या में सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर पहली बार जयपुर में अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी। महोत्सव के टिकट ‘बुक माय शो’ के साथ-साथ राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर और जवाहर कला केंद्र के काउंटर पर उपलब्ध हैं।

—————- 

#AnupamKher, #KuchBhiHoSaktaHai, #RangRajasthanFestival, #RICJaipur, #NSD, #JaipurEvents, #TheatreFestival, #MaithiliThakur, अनुपम खेर, कुछ भी हो सकता है, रंग राजस्थान फेस्टिवल, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, 500वां शो, NSD, रंग रथ यात्रा, मैथिली ठाकुर, जयपुर नाटक मंचन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com