सांवलिया सेठ मंदिर में डेढ़ माह में दान में आया 57करोड़ रुपए कीमत का…

सांवलिया सेठ मंदिर में डेढ़ माह में दान में आया 57करोड़ रुपए कीमत का…

सांवलिया सेठ मंदिर में डेढ़ माह में दान में आया 46.58 करोड़ का चढ़ावा, 3 किलो सोना और 152 किलो चांदी 

दान में आए कैश सहित सोने-चांदी की कीमत 57करोड़ रुपए से अधिक

भक्तों ने नकद के साथ करोड़ों के सोना-चांदी के गहने भी किए अर्पित

सात चरणों में पूरी हुई भंडार की गिनती, ऑनलाइन और ड्राफ्ट से भी बड़ी राशि प्राप्त

पिछले साल नवंबर में बना था रिकॉर्ड, इस बार भी चढ़ावे में भारी बढ़ोतरी

विजय श्रीवास्तव,

चित्तौड़गढ़, dusrikhabar.com। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर में भक्तों की आस्था लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। 18 जनवरी से 1 मार्च तक करीब डेढ़ महीने की अवधि में मंदिर में करीब 57 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का चढ़ावा आया है। जिसमें 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए, 3 किलो सोना और 152 किलो चांदी के गहने और अन्य वस्तुएं भी दान में अर्पित कीं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 मार्च, गुरुवार, 2026

मेवाड़ के प्रसिद्ध आस्था केंद्र श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर में इस बार चढ़ावे की गिनती में बड़ी रकम सामने आई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार 18 जनवरी से 1 मार्च के बीच प्राप्त चढ़ावे में 46.58 करोड़ रुपए नकद के साथ लगभग 8 करोड़ 70 लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण भी शामिल हैं।

मंदिर में प्राप्त दान में 2 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी शामिल है। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया के अनुसार वर्तमान बाजार भाव के आधार पर सोने की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपए और चांदी की कीमत करीब 4 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई है।

read also:राजस्थान में घरेलू LPG सिलेंडर 2000 रुपए ब्लैक में, सरकार बोली आपूर्ति सामान्य

मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि भंडार की गिनती सात चरणों में पूरी की गई। अंतिम और सातवें राउंड में ऑनलाइन और ड्राफ्ट के माध्यम से 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपए प्राप्त हुए। इसके साथ ही मंदिर में चिल्लर राशि की भी गिनती की गई।

read also:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं पर निर्देश

सात राउंड में हुई चढ़ावे की गिनती

भंडार 2 मार्च को खोला गया था। पहले राउंड में 10 करोड़ 65 लाख रुपए मिले।
5 मार्च को दूसरे राउंड में 7 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपए प्राप्त हुए।
6 मार्च को तीसरे राउंड में 2 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए की गिनती हुई।
7 मार्च को चौथे राउंड में 8 करोड़ 55 लाख 55 हजार रुपए मिले।
9 मार्च को पांचवें राउंड में 5 करोड़ 47 लाख 45 हजार रुपए की राशि सामने आई।
10 मार्च को छठे राउंड में 1 करोड़ 95 लाख 27 हजार रुपए प्राप्त हुए।
11 मार्च को सातवें राउंड में सोना-चांदी और ऑनलाइन दान की गणना पूरी हुई।

read also:ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 शर्तें… राष्ट्रपति बोले- तभी रुकेगी जंग

पिछले साल भी बना था बड़ा रिकॉर्ड

मंदिर प्रशासन के अनुसार नवंबर 2025 में खोले गए भंडार में 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए का चढ़ावा आया था, जो मंदिर के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड था।

————————–

#Sanwaliya Seth Temple, #Chittorgarh Temple, #Rajasthan Temples, #Sanwaliya Ji Donation, #Temple Donation News, #Mewar News, #57crorerupee, सांवलिया सेठ मंदिर, सांवलियाजी चढ़ावा, चित्तौड़गढ़ मंदिर दान, राजस्थान मंदिर चढ़ावा, सांवलियाजी भंडार

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com