
हनुमान जन्मोत्सव पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में दिया कुमारी ने की विधिवत पूजा-अर्चना
प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
हनुमान जयंती पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महावीर सिंह,
जयपुर,dusrikhabar.com। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित प्रसिद्ध पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की और बजरंगबली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।
read also:हनुमान जयंती पर मंदिरों में भक्ति का सैलाब, 20 फीट ऊंची प्रतिमा और 31 किलो चांदी की पोशाक…
उपमुख्यमंत्री ने पवनपुत्र भगवान हनुमान से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे धर्म, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
इस मौके पर मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 3 मार्च, शुक्रवार, 2026
—————–
#HanumanJayanti, #DiyaKumari, #JaipurTemple, #ReligiousNews, #Rajasthan, हनुमान जन्मोत्सव, दिया कुमारी, पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर, जयपुर, पूजा-अर्चना
