कोटा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा…

कोटा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा…

 कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में छात्रा ने लगाई फांसी, मां पड़ोस में भाई की शादी में गई थी

कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली, खिड़की से झांकने पर फंदे पर लटकी दिखी छात्रा

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुआ पोस्टमॉर्टम, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं

महावीर, 

कोटा, dusrikhabar.com। राजस्थान के कोटा शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 11वीं क्लास की 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने पढ़ाई करने का बहाना कर खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जबकि उसकी मां पड़ोस में अपने भाई की शादी के कार्यक्रम में गई हुई थी। कुछ समय बाद जब परिजनों को घटना का पता चला तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल कोटा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है

read also:जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक ने 5 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म

कोटा में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

राजस्थान के कोटा शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, छात्रा ने पढ़ाई करने की बात कहकर खुद को कमरे में रोक लिया था। उस समय उसकी मां पड़ोस में अपने भाई की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी। इसी दौरान छात्रा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

read also:गीतांजली हॉस्पिटल में कैंसर जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

मां पड़ोस में शादी समारोह में गई थी

पुलिस के अनुसार, घटना के समय नाबालिग छात्रा की मां पड़ोस में अपने मायके में आयोजित शादी समारोह में गई हुई थी। दरअसल, एक दिन पहले ही छात्रा के मामा की शादी हुई थी। मंगलवार को दूल्हा-दुल्हन को घर लाने की रस्म होनी थी। इससे पहले छात्रा के पिता सुबह ही गांव के लिए निकल गए थे।

बताया गया कि घर से निकलने से पहले छात्रा ने अपने पिता को हेलमेट भी दिया था। इसके बाद मां भी दूल्हा-दुल्हन के स्वागत की रस्म में शामिल होने के लिए पड़ोस स्थित मायके चली गई। मां ने बेटी को भी साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन छात्रा ने पढ़ाई करने का बहाना बनाते हुए ननिहाल जाने से मना कर दिया और घर पर ही रुक गई।

read also:शादी-त्योहार का सीजन और गैस की किल्लत… गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, लोगों के बीच कहासुनी

खिड़की से झांका तो फंदे पर लटकी मिली छात्रा

अनंतपुरा थाना के ASI कुंदन कुमार ने बताया कि मां के मायके जाने के बाद छात्रा ने घर में ही साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।करीब एक से डेढ़ घंटे बाद जब उसका मामा उसे बुलाने के लिए घर पहुंचा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो मामा ने खिड़की से झांककर देखा। खिड़की से देखने पर छात्रा फंदे पर लटकी हुई नजर आई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए।

read also:भारत-पाक बॉर्डर पर 7.58 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री रद्द: कोर्ट ने कहा- नोटिफाइड एरिया में बिना परमिशन के जमीन खरीद-बेच नहीं सकते

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन छात्रा को तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल कोटा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

read also:स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला

परिजन कुछ भी बोलने से कर रहे इनकार

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिजन इस मामले में बातचीत करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

—————-

#Kota News, #Rajasthan News, #Student Suicide, #Anantapura Police Station, #Kota Police, #Suicide Case, #Education City Kota, कोटा छात्रा सुसाइड, 11वीं की छात्रा आत्महत्या, कोटा अनंतपुरा थाना घटना, कोटा सुसाइड केस, कोटा न्यूज

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com